राजस्थान में महिला तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदी

राजस्थान में महिला तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदी

राजस्थान में महिला तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: December 24, 2020 11:07 am IST

जयपुर, 24 दिसम्बर (भाषा) राजस्थान में अजमेर जिले के नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

थानाधिकारी राजेश कुमार मीणा ने बताया कि रामसर निवासी एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ बुधवार को घर के लिए निकली थी। उन्होंने बताया कि चारों के शव बृहस्पतिवार की सुबह घर के पास एक कुएं में मिले।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान विमला माली (30), उसकी पुत्रियों कोमल (07), राधिका (04), और ढ़ाई वर्षीय पुत्र छीतर के रूप में की गई है।

उन्होंने बताया कि नसीराबाद के चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन के सुपुर्द कर दिए गये हैं। उन्होंने बताया कि विमला का पति खेती बाड़ी का काम करता है और उनकी शादी को 15 साल हो चुके थे।

मीणा ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि महिला मानसिक रूप से बीमार थी। उन्होंने बताया कि मृतका के पिता की ओर से दर्ज रिपोर्ट के अनुसार उसके पति और ससुराल पक्ष से उन्हें कोई शिकायत नहीं है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

भाषा कुंज पृथ्वी देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में