उत्तर प्रदेश के बदायूं में महिला की गला रेतकर हत्या, लूटपाट भी की

उत्तर प्रदेश के बदायूं में महिला की गला रेतकर हत्या, लूटपाट भी की

उत्तर प्रदेश के बदायूं में महिला की गला रेतकर हत्या, लूटपाट भी की
Modified Date: August 27, 2024 / 04:01 pm IST
Published Date: August 27, 2024 4:01 pm IST

बदायूं, (उप्र) 27 अगस्त (भाषा) बदायूं जिले में मंगलवार सुबह एक विवाहिता की कथित तौर पर गला रेतकर हत्या कर दी गई और 42 हजार रुपये तथा मोबाइल लूट लिया। हमलावरों ने उसके पति को भी घायल कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना उझानी थाना क्षेत्र के राजनगर कॉलोनी के पास की है और मृतका की पहचान समरीन उर्फ निदा (25) के रूप में हुई है।

उसने बताया कि मानिकपुर निवासी सरताज कुछ दिन पहले अपनी पत्नी समरीन को दवा दिलाने दिल्ली ले गया था और आज सुबह दोनों उझानी पहुंचे जहां राजनगर कॉलोनी के छोटे रास्ते से वे अपने गांव जा रहे थे।

पुलिस ने सरताज के हवाले से बताया, ‘‘कच्चे रास्ते पर सुबह करीब साढ़े चार बजे चार लोगों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों के चंगुल से निकलकर वह (सरताज) अपने गांव की तरफ भाग गया और वहां से परिजनों के साथ लौटा तो देखा कि समरीन का गला रेता हुआ था तथा उसकी मौत हो चुकी थी।’’

सूचना पर थाना पुलिस तथा वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर सरताज से पूछताछ की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. बृजेश सिंह ने बताया, ‘‘मामले में छानबीन जारी है। सरताज बार-बार बयान बदल रहा है, उससे भी पूछताछ की जा रही है।’’

उन्होंने बताया कि महिला के मायके वालों को भी बुलाया गया है और शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

भाषा सं आनन्द मनीषा खारी

खारी


लेखक के बारे में