तेलंगाना के गांव में पति से पैसों के विवाद को लेकर महिला को पेड़ से बांधा

तेलंगाना के गांव में पति से पैसों के विवाद को लेकर महिला को पेड़ से बांधा

तेलंगाना के गांव में पति से पैसों के विवाद को लेकर महिला को पेड़ से बांधा
Modified Date: April 9, 2026 / 08:59 pm IST
Published Date: April 9, 2026 8:59 pm IST

हैदराबाद, नौ अप्रैल (भाषा) तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के एक गांव में पांच लोगों ने पैसों के विवाद को लेकर एक महिला को कथित तौर पर पेड़ से बांध दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आंगनवाड़ी शिक्षिका के तौर पर काम करती है और उसने बुधवार को शिकायत दी। पुलिस के अनुसार शिकायत में महिला ने कहा कि आरोपियों ने उससे एक दिन पहले कहा कि उसके पति पर उनकी रकम बकाया है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने उन्हें पैसे लौटाने को कहा जिस पर उसने कहा कि वह इस मामले में अपने पति से बात करेगी।

हालांकि, महिला और उसके पति पर पैसे न लौटाने का आरोप लगाते हुए पांचों लोगों ने उसे रस्सी से एक पेड़ से बांध दिया। बाद में गांव के कुछ बुजुर्गों के हस्तक्षेप पर उसे छोड़ा गया।

पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

भाषा

शुभम पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में