महिला आयोग ने हाथरस की पीड़िता के खिलाफ ‘अपमानजनक टिप्पणी’ करने वाले भाजपा नेता को तलब किया

महिला आयोग ने हाथरस की पीड़िता के खिलाफ ‘अपमानजनक टिप्पणी’ करने वाले भाजपा नेता को तलब किया

महिला आयोग ने हाथरस की पीड़िता के खिलाफ ‘अपमानजनक टिप्पणी’ करने वाले भाजपा नेता को तलब किया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: October 7, 2020 12:16 pm IST

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर (भाषा) राष्ट्रीय महिला आयोग ने हाथरस में कथित सामूहिक बलात्कार एवं हत्या के मामले की पीड़िता के बारे में कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले भाजपा नेता रंजीत श्रीवास्तव को तलब किया है।

Read More News: अन्नाद्रमुक के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे पलानीस्वामी- पनीरसेल्वम

आयोग के मुताबिक, उसने श्रीवास्तव को नोटिस भेज कर कहा है कि वह 26 अक्टूबर को सुबह 11 बजे महिला आयोग के समक्ष उपस्थित हों।

इससे पहले, महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि श्रीवास्तव किसी पार्टी के नेता कहलाने के लायक नहीं हैं।

Read More News:7 अक्टूबर : मिशनरीज ऑफ चैरिटी का स्थापना दिवस

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘वह किसी पार्टी का नेता कहलाने के लायक नहीं हैं। वह अपनी घटिया सोच दिखा रहे हैं और मैं उन्हें नोटिस भेज रही हूं।’’

खबरों के मुताबिक, श्रीवास्तव ने हाथरस की पीड़िता के चरित्र को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की।

ज्ञात हो कि हाथरस जिले के एक गांव में गत 14 सितंबर को 19 वर्षीय एक दलित युवती से कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया गया था। चोटों के चलते गत मंगलवार सुबह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में पीड़िता की मौत हो गई। इसके बाद रातोंरात उसके शव का दाह-संस्कार कर दिया गया।

Read More News: शाहीन बाग पर SC का फैसला- सार्वजनिक जगहों-सड़कों पर नहीं हो सकता अनिश्चितकाल तक धरना

परिवार का आरोप है कि स्थानीय पुलिस प्रशासन ने उनकी सहमति के बगैर गत बुधवार तड़के पीड़िता के शव का जबरन दाह-संस्कार कर दिया। प्रशासन से इससे इनकार किया है।


लेखक के बारे में

Shahnawaz Sadique is a digital marketing powerhouse with over 15 years of experience in the industry. His expertise encompasses a wide range of skills, from content writing and affiliate marketing to product launches and email campaigns. With 15 years of experience in social media, SMM, and SEO, he's an expert at helping businesses increase their online reach. From travel to business, education, media, tech, and cyber security, Shahnawaz has a proven track record of delivering results for clients across various sectors. Shahnawaz is also working as Sr. Digital Marketing Manager @ IBC24 News. He has a 9+ years of releveant experince in news industry as well. Want to take your media company to the next level? Look no further than Shahnawaz Sadique, He has been featured in top publications like FoxNews, Yahoo, MSN, WordStream, TastyEdits, LifeWire, SheFinds , Tech.Co and many more. the ultimate digital marketing pro.