महिला आयोग ने अपनी सदस्य के साथ कोलकाता पुलिस के दुर्व्यवहार के खिलाफ जांच की मांग की

महिला आयोग ने अपनी सदस्य के साथ कोलकाता पुलिस के दुर्व्यवहार के खिलाफ जांच की मांग की

महिला आयोग ने अपनी सदस्य के साथ कोलकाता पुलिस के दुर्व्यवहार के खिलाफ जांच की मांग की
Modified Date: November 7, 2024 / 04:52 pm IST
Published Date: November 7, 2024 4:52 pm IST

नयी दिल्ली, सात नवंबर (भाषा) राष्ट्रीय महिला आयोग ने अपनी एक सदस्य अर्चना मजूमदार से जुड़ी घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

आरोप है कि कोलकाता पुलिस के कर्मियों ने मजूमदार को कथित तौर धमकाया और घायल कर दिया।

गत एक नवंबर को हुई इस घटना के चलते आयोग ने कोलकाता पुलिस और गृह मंत्रालय को एक आधिकारिक पत्र भेजा है जिसमें तत्काल कार्रवाई का आग्रह किया गया है।

आयोग ने मजूमदार के साथ हुए व्यवहार पर चिंता व्यक्त की और जवाबदेही सुनिश्चित करने और क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) से जांच की मांग की।

महिला आयोग के अनुसार, मजूमदार उस वक्त आधिकारिक ड्यूटी पर कोलकाता में थीं, जब उन्हें कथित तौर पर शारीरिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा।

भाषा हक

हक पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में