महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस की महिला इकाई 10 मार्च को करेगी प्रदर्शन

महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस की महिला इकाई 10 मार्च को करेगी प्रदर्शन

महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस की महिला इकाई 10 मार्च को करेगी प्रदर्शन
Modified Date: March 9, 2025 / 01:03 am IST
Published Date: March 9, 2025 1:03 am IST

नयी दिल्ली, आठ मार्च (भाषा) अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला आरक्षण के क्रियान्वयन के लिए 10 मार्च को संसद का घेराव करने की घोषणा की।

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की प्रमुख अलका लांबा ने यह भी घोषणा की कि वे संसद और राज्य विधानसभाओं में महिला आरक्षण के शीघ्र क्रियान्वयन के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाने के वास्ते सोमवार को जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन का आयोजन करेंगी।

शक्ति सम्मान कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ में किया गया, जिसमें महिला कांग्रेस की प्रदेश इकाई की प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय पदाधिकारी और विभिन्न राज्यों से आई कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

भाषा योगेश संतोष

संतोष


लेखक के बारे में