पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने भाजपा से दिया इस्तीफा

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने भाजपा से दिया इस्तीफा

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने भाजपा से दिया इस्तीफा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: April 21, 2018 8:21 am IST

पटना.भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने आज राजनीति से सन्यास ले लिया है उन्होंने अपनी घोषणा में कहा है कि आज मै अपनी पार्टी से सन्यास लेने की घोषणा करता हु। अब से मेरा बीजेपी से कोई सम्बन्ध नहीं। 

ज्ञाता हो की यशवंत सिन्हा ने बीजेपी दलों की एक बैठक बुलाई थी। ये बैठक पटना में आयोजित की गयी थी।  इस बैठक में शामिल होने के लिए सभी गैर भाजपा राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया गया है। ऐसा सूत्र बता रहे हैं की इस बैठक में शत्रुध्न सिन्हा भी शामिल हो सकते हैं।ध्यान देने वाली बात ये है कि  यशवंत सिन्हा पिछले कुछ महीनों से मोदी सरकार पर तीखे हमले करते नज़र आ रहे थे उन्होंने कई मुद्दों पर सरकार को घेरा भी है। केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली पर हमला बोलते हुए यशवंत सिन्हा ने कहा था कि भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था के सरकार के दावे के बावजूद देश के आर्थिक हालात चिंताजनक है।उन्होंने  भाजपा सांसदों से अपील करते हुए कहा था कि राष्‍ट्रीय हितों के लिए आपको अपनी आवाज उठानी चाहिए। अगर अब खामोश रहे तो आने वाली पीढ़ियां आपको माफ नहीं करेंगी।

web team IBC24

 


लेखक के बारे में