युवक एवं युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर कथित आत्महत्या की

युवक एवं युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर कथित आत्महत्या की

युवक एवं युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर कथित आत्महत्या की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: March 11, 2022 4:17 pm IST

जयपुर, 11 मार्च (भाषा) राजस्थान में जैसलमेर जिले के नोख थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवक एवं युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर कथित आत्महत्या कर ली।

थानाधिकारी मोहम्मद हनीफ ने बताया कि टावरीवाला गांव में दया मेघवाल (19) और तुलसीराम (21) ने अपने घर के बाहर जहरीला पदार्थ खाकर कथित आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

भाषा कुंज

राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में