सीकर में युवक ने आत्महत्या की

सीकर में युवक ने आत्महत्या की

सीकर में युवक ने आत्महत्या की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: February 3, 2022 7:37 pm IST

जयपुर, तीन फरवरी (भाषा) राजस्थान के सीकर जिले के धोड़ थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को 25 वर्षीय युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

थानाधिकारी राकेश कुमार मीणा ने बताया कि मुकेश कुमार रामदेव मंदिर के पास खेत के खेजड़ी के पेड़ से लटका पाया गया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये राजकीय चिकित्सालय के मुर्दागृह भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिये मामले की जांच की जा रही है।

भाषा

कुंज बिहारी नोमान

नोमान


लेखक के बारे में