बिजली कटौती के विरोध में युवा कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन

बिजली कटौती के विरोध में युवा कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन

बिजली कटौती के विरोध में युवा कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन
Modified Date: April 27, 2026 / 02:44 pm IST
Published Date: April 27, 2026 2:44 pm IST

कोल्लम (केरल), 27 अप्रैल (भाषा) युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने अघोषित बिजली कटौती के विरोध में एक अनोखा तरीका अपनाया और कोल्लम के ओलायिल स्थित ‘केरल राज्य विद्युत बोर्ड’ (केएसईबी) कार्यालय में चटाई बिछाकर सो गए।

करीब दस कार्यकर्ता रविवार रात विरोध प्रदर्शन के तहत सूखे पत्तों से बनी मशालें लेकर कार्यालय परिसर पहुंचे और वहां चटाइयां बिछा दीं।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि केएसईबी कार्यालय ही एकमात्र ऐसी जगह है जहां बिजली की आपूर्ति लगातार जारी रहती है, इसलिए उन्होंने रात में होने वाली बिजली कटौती से बचने के लिए यहीं सोने का फ़ैसला किया।

बाद में, पुलिस अधिकारी वहां पहुंचे और युवा कांग्रेस के नेताओं से मुलाकात की और प्रदर्शनकारियों को परिसर से हटाया।

शनिवार को भी युवा कांग्रेस ने पलक्कड़ में ऐसा ही विरोध प्रदर्शन किया था।

विद्युत मंत्री के. कृष्णनकुट्टी तथा केएसईबी के अनुसार बिजली संकट के बावजूद राज्य में बिजली की कोई कटौती नहीं की जा रही है।

उन्होंने हालिया कटौती का कारण अत्यधिक बिजली खपत के कारण हो रहे अस्थायी ‘ओवरलोड’ को बताया।

केरल राज्य विद्युत नियामक आयोग (केएसईआरसी) ने हाल ही में केएसईबी के अनुरोध पर 15 मई तक प्रतिदिन 250 मेगावाट बिजली खरीदने की अनुमति दी है। 17 अप्रैल को बिजली की अधिकतम मांग 6,013 मेगावाट तक पहुंच गयी जो राज्य के इतिहास में अब तक का सबसे उच्चतम स्तर है।

भाषा अविनाश नरेश

नरेश


लेखक के बारे में