MP Assembly Special Session : MP विधानसभा में ‘नारी शक्ति’ पर संग्राम! BJP विधायक का विपक्ष पर तीखा वार, ‘तालिबानी मानसिकता’ कहकर दी ये खुली चेतावनी

भोपाल में आयोजित मध्य प्रदेश विधानसभा के विशेष ‘नारी शक्ति वंदन’ सत्र में उस समय हंगामा मच गया जब बीजेपी विधायक उषा ठाकुर ने विपक्ष को ‘जिहादी और तालिबानी मानसिकता’ वाला बता दिया। इस बयान के बाद सदन का माहौल गरमा गया और सत्ता-विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली।

MP Assembly Special Session : MP विधानसभा में ‘नारी शक्ति’ पर संग्राम! BJP विधायक का विपक्ष पर तीखा वार, ‘तालिबानी मानसिकता’ कहकर दी ये खुली चेतावनी

MP Assembly Special Session / Image Source : X

Modified Date: April 27, 2026 / 06:05 pm IST
Published Date: April 27, 2026 5:58 pm IST
HIGHLIGHTS
  • नारी शक्ति वंदन सत्र के दौरान सदन में तीखी नोकझोंक
  • बीजेपी विधायक उषा ठाकुर का विपक्ष पर विवादित बयान
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव पेश करेंगे 33% आरक्षण का संकल्प

भोपाल : MP Assembly Special Session  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार को मध्य प्रदेश विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र शुरू हुआ। यह सत्र मुख्य रूप से ‘नारी शक्ति वंदन’ विषय पर चर्चा और महिला सशक्तिकरण के मुद्दों के लिए बुलाया गया था। लेकिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई, जिससे सदन का माहौल गरमा गया। सत्र के दौरान बीजेपी विधायक उषा ठाकुर ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए उन्हें जिहादी और तालिबानी मानसिकता वाला करार दिया।

“विपक्ष ने निजी स्वार्थों के लिए कई संशोधन किए”

सदन में कार्यवाही के दौरान बीजेपी विधायक उषा ठाकुर ने कहा कि विपक्ष जिहादी और तालिबानी मानसिकता का है। Usha Thakur Jihad Statement, उन्होंने सदन में कहा कि विपक्ष ने हमेशा निजी स्वार्थों के लिए संशोधनों का सहारा लिया और कभी महिलाओं के वास्तविक हित के बारे में नहीं सोचा। उन्होंने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा, “आपने सिर्फ अपना हित देखा है, अपने गिरेबान में झांकें और प्रायश्चित करें, अभी भी समय है।”

Women Empowerment MP Discussion मुख्यमंत्री यादव पेश करेंगे सरकारी संकल्प

आपको बता दें कि सोमवार को मध्य प्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है। सत्र की शुरुआत दिवंगत पूर्व विधायकों और पूर्व केंद्रीय मंत्रियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। मुख्यमंत्री मोहन यादव सदन में एक सरकारी संकल्प पेश करेंगे, जिसमें संसद और देश की सभी राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की मांग की जाएगी।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.