Concord Control Systems Share: मल्टीबैगर रिटर्न दे चुका ये स्टॉक, अब 1500% उछाल के साथ निवेशकों के लिए बना कमाई का जरिया

Concord Control Systems Share: कॉनकॉर्ड कंट्रोल सिस्टम्स के शेयर सोमवार को 10% उछल गया। पिछले 3 सालों में इसमें 1500% की जबरदस्त तेजी देखी गई है। कंपनी में दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया और मुकुल अग्रवाल का बड़ा निवेश है। जिससे स्टॉक को लेकर बाजार में उत्साह और बढ़ गया है। (BOM: 543619)

Concord Control Systems Share: मल्टीबैगर रिटर्न दे चुका ये स्टॉक, अब 1500% उछाल के साथ निवेशकों के लिए बना कमाई का जरिया

(Concord Control Systems Share/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: April 27, 2026 / 05:02 pm IST
Published Date: April 27, 2026 5:02 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 3 साल में स्टॉक में करीब 1500% की शानदार तेजी
  • सोमवार को 10% के अपर सर्किट के साथ मजबूत उछाल
  • एक महीने में 39% से ज्यादा की बढ़त

नई दिल्ली: Concord Control Systems Share: इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स सेक्टर की कंपनी कॉनकॉर्ड कंट्रोल सिस्टम्स के शेयर में आज जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। सोमवार को कंपनी के शेयर BSE पर 10% की बढ़त के साथ 2680.35 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंच गया। पिछले एक महीने में ही इसमें 39% से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई है। जिससे निवेशकों का भरोसा और मजबूत हुआ है।

लंबे समय में मल्टीबैगर रिटर्न

कंपनी के शेयर ने पिछले कुछ सालों में शानदार प्रदर्शन किया है। तीन साल में यह स्टॉक लगभग 1500% तक चढ़ चुका है। अप्रैल 2023 में इसका भाव करीब 167 रुपये था जो अब बढ़कर 2680 रुपये के आसपास पहुंच गया है। दो साल में इसमें करीब 471% और एक साल में 200% से ज्यादा की तेजी देखी गई है। इस मजबूत रैली ने इसे मल्टीबैगर स्टॉक की कैटेगरी में ला दिया है।

हालिया प्रदर्शन

हाल के महीनों में भी कंपनी के शेयर लगातार मजबूत बने हुए हैं। पिछले 6 महीनों में इसमें 58% से ज्यादा की बढ़त आई है। जबकि एक साल से कम समय में यह 260% से अधिक चढ़ चुका है। कंपनी का 52 हफ्ते का हाई 2840 रुपये और लो 728.59 रुपये रहा है। सोमवार को इसका मार्केट कैप 2783 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया।

Concord Control Systems Ltd (BOM: 543619) – स्टॉक डिटेल्स

विवरण जानकारी
वर्तमान कीमत ₹ 2,613.70
आज का बदलाव +₹177.00 (+7.26%)
समय 27 Apr, 3:42 PM IST
ओपन प्राइस ₹ 2,539.95
हाई ₹ 2,680.35
लो ₹ 2,520.00
मार्केट कैप ₹2.71K Cr
P/E रेशियो 87.92
डिविडेंड यील्ड लागू नहीं
52-वीक हाई ₹ 2,840.00
52-वीक लो ₹ 728.59
तिमाही डिविडेंड उपलब्ध नहीं

दिग्गज निवेशकों का भरोसा

इस स्टॉक में दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया और मुकुल अग्रवाल का भी बड़ा निवेश है। आशीष कचोलिया के पास कंपनी के करीब 1.46 लाख शेयर हैं। जबकि मुकुल अग्रवाल के पास लगभग 4.24 लाख शेयर हैं। दोनों की हिस्सेदारी मिलकर निवेशकों के भरोसे को और मजबूत करती है। कंपनी का आईपीओ 2022 में आया था। जिसमें शेयर 55 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे और बाद में इसकी मजबूत लिस्टिंग हुई थी।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।