युवा कांग्रेस ने इंडिया गेट पर ‘घंटा बजाकर’ प्रदर्शन किया, शिक्षा मंत्री प्रधान का इस्तीफा मांगा
युवा कांग्रेस ने इंडिया गेट पर 'घंटा बजाकर' प्रदर्शन किया, शिक्षा मंत्री प्रधान का इस्तीफा मांगा
नयी दिल्ली, 19 जुलाई (भाषा) भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक और परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ रविवार को यहां इंडिया गेट पर ‘घंटा बजाकर’ प्रदर्शन किया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।
युवा कांग्रेस की ओर से जारी बयान के अनुसार, प्रदर्शन का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय सचिव और दिल्ली के सह-प्रभारी परमजीत सिंह पम्मी ने किया।
युवा कांग्रेस के अनुसार, उसके कार्यकर्ताओं ने रविवार शाम इंडिया गेट पर ‘घंटा बजाकर’ प्रदर्शन किया और प्रधान का इस्तीफा मांगा।
संगठन ने कहा कि उसके कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया था, हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया।
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव पम्मी ने कहा कि जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा नहीं देते, तब तक संगठन का संघर्ष जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि पेपर लीक और परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के मुद्दे पर सरकार को जवाबदेही तय करनी चाहिए।
भाषा हक दिलीप
दिलीप

Facebook


