विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने के लिए युवाओं का नशा-मुक्त होना जरूरी: कर्नाटक के राज्यपाल

विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने के लिए युवाओं का नशा-मुक्त होना जरूरी: कर्नाटक के राज्यपाल

विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने के लिए युवाओं का नशा-मुक्त होना जरूरी: कर्नाटक के राज्यपाल
Modified Date: August 2, 2026 / 06:29 pm IST
Published Date: August 2, 2026 6:29 pm IST

बेंगलुरु, दो अगस्त (भाषा) कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने रविवार को कहा कि 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने के लिए युवाओं का नशा-मुक्त होना जरूरी है।

उन्होंने देशव्यापी ‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान’ को जन-आंदोलन बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान करते हुए समाज के सभी वर्गों से इस अभियान में शामिल होने का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा डिजिटल माध्यम से उद्घाटन किए जाने के बाद बेंगलुरु में इस अभियान की शुरुआत के मौके पर गहलोत ने कहा कि यह पहल सिर्फ जागरूकता अभियान नहीं, बल्कि एक स्वस्थ, मजबूत और जिम्मेदार भारत बनाने के मकसद से चलाया जा रहा राष्ट्रीय आंदोलन है।

यह भरोसा जताते हुए कि यह अभियान युवाओं में जागरूकता की एक नई लहर पैदा करेगा, राज्यापल ने कहा, “विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को देश के युवाओं की ताकत और क्षमता के जरिए ही साकार किया जा सकता है।”

राज्यपाल ने युवाओं से अपनी ऊर्जा को शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार, कौशल विकास, खेल और राष्ट्र सेवा जैसे क्षेत्रों में लगाने का आग्रह किया।

भाषा

शुभम प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में