सैलून चलाने वाले युवक ने कैंची और हथौड़े से वार कर दोस्त की हत्या की
सैलून चलाने वाले युवक ने कैंची और हथौड़े से वार कर दोस्त की हत्या की
जयपुर, 19 अप्रैल (भाषा) राजस्थान के उदयपुर जिले के बावलवाड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक युवक ने अपने दोस्त की मामूली विवाद के बाद कैंची और हथोडे से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
थानाधिकारी हेमंत कुमार ने बताया कि कानपुर गांव में सैलून चलाने वाले अनिल नाई ने मामूली विवाद के बाद अपने दोस्त राकेश रावल की आंखों में मिर्च डालकर, कैंची और हथौड़े से वार कर हत्या कर दी।
उन्होंने बताया कि आरोपी अनिल नाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोपी ने अपने दोस्त की हत्या की बात को कबूल लिया है, और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये खेरवाड़ा के राजकीय चिकित्सालय के मुर्दाघर में रखा गया है। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जायेगा।
उन्होंने बताया कि मृतक के भाई के सूरत (गुजरात) से यहां पहुंचने पर बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा और उसके बाद मामला दर्ज किया जायेगा।
भाषा कुंज पृथ्वी रंजन
रंजन

Facebook


