Dantewada Murder Mystery Solved: पुलिस ने गाँव में फैलाई अफवाह.. ‘आ रही कंकाल ढूंढने वाली मशीन’.. एक-एक कर सामने आने लगे क़त्ल के आरोपी.. जानें किस तरह हुआ 2 साल पुराने हत्याकांड का खुलासा
Dantewada Murder Mystery Solved: दंतेवाड़ा में दो साल पुराना गुमशुदगी मामला हत्या निकला, पुलिस ने कंकाल बरामद कर दो आरोपियों को पकड़ा।

Dantewada Murder Mystery Solved
- दंतेवाड़ा में महिला गुमशुदगी मामला हत्या का निकला।
- पुलिस ने गांव में दफन महिला का कंकाल बरामद किया।
- अवैध संबंध और पारिवारिक विवाद में हुई महिला की हत्या।
फिर से खोला गया पुराना फ़ाइल
पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में पुलिस टीम पुराने गुमशुदगी मामलों की जांच कर रही थी। इसी दौरान रामदई कश्यप नाम की महिला के मामले को फिर से खोला गया। पहले इस मामले में कोई बड़ा सुराग नहीं मिला था, लेकिन दोबारा जांच शुरू होने पर पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी।कॉल डिटेल से खुला राज
पुलिस ने महिला की कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच की। इसमें पता चला कि रामदई कश्यप की लगातार पाण्डू करटम नाम के व्यक्ति से बात होती थी, जो डीआरजी जवान बताया जा रहा है। इसके बाद पुलिस गांव तोयलंका पहुंची और ग्रामीणों व परिजनों से पूछताछ की। (Dantewada Murder Mystery Solved) जांच में सामने आया कि रामदई कश्यप और पाण्डू करटम के बीच करीबी संबंध थे। इस बात की जानकारी पाण्डू की पत्नी कमली करटम को भी थी। पुलिस के अनुसार, इसी बात को लेकर कमली नाराज रहती थी और उसने अपने रिश्तेदार हुंगाराम उर्फ बुटू करटम के साथ मिलकर महिला की हत्या की साजिश बनाई।गला दबाकर हत्या, फिर शव दफनाया
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने रात के समय रामदई कश्यप की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को पिकअप वाहन में रखकर गांव के पास नाले के किनारे ले जाया गया और वहां गड्ढा खोदकर दफना दिया गया।काम आया पुलिस का तरीका
जांच के दौरान पुलिस ने गांव में यह जानकारी फैलाई कि जल्द ही कंकाल खोजने वाली मशीन लाई जाएगी। इसके बाद आरोपी घबरा गए और धीरे-धीरे अपना जुर्म कबूल कर लिया। (Dantewada Murder Mystery Solved) कमली करटम की निशानदेही पर पुलिस, फोरेंसिक टीम और दंडाधिकारी की मौजूदगी में खुदाई कराई गई। खुदाई में प्लास्टिक की बोरी में मानव कंकाल बरामद हुआ। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि हत्या के लिए मुख्य आरोपी को एक लाख रुपये देने की बात कही गई थी। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद और अवैध संबंधों के कारण यह पूरी वारदात हुई। फिलहाल पुलिस ने कमली करटम और लक्ष्मी नाग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की आगे जांच जारी है। IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ेइन्हें भी पढ़ें:-
- कर्नाटक : बीदर चिकित्सा संस्थान में भीड़ ने चिकित्सक पर हमला किया
- ईद-उल-अजहा के अवसर पर 28 मई को दिल्ली में केंद्र सरकार के कार्यालय बंद रहेंगे
- सीतापुर में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटने से दो की मौत, कई घायल
- मथुरा, वृंदावन के मंदिर में भगवान को गर्मी से राहत दिलाने के लिए पारंपरिक ग्रीष्मकालीन अनुष्ठान
- गुरुग्राम : महिला यात्री की मौजूदगी में अश्लील हरकत करने के आरोप में रैपिडो टैक्सी चालक गिरफ्तार
- पश्चिम बंगाल सरकार ने सरकारी बसों में महिलाओं के लिए एक जून से मुफ्त यात्रा की अधिसूचना जारी की
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: महिला का कंकाल गांव के पास नाले किनारे जमीन में दफन हालत में मिला।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Dantewada Police Solve Two-Year-Old Missing Woman Murder Case Skeleton Recovered Two Accused Arrested
दंतेवाड़ा
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 amछत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया
30 Sept 2026 | 3:54 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह
30 Sept 2026 | 3:43 pm
Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत
30 Sept 2026 | 3:14 pm
SP transfer list 2026: हटाए गए 4 एसपी.. नवरात्रि से पहले आई IPS अफसरों के ट्रांसफर की बड़ी लिस्ट.. सीनियर अफसर बद्री नारायण को मिली नई जिम्मेदारी
30 Sept 2026 | 2:59 pmभारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क
30 Sept 2026 | 2:49 pm
Raipur Urkura Railway Station : ट्रेन के सामने कूदने जा रही थी महिला। स्टेशन मास्टर ने ऐसे बचाई जान!
30 Sept 2026 | 2:30 pm