कर्नाटक : बीदर चिकित्सा संस्थान में भीड़ ने चिकित्सक पर हमला किया

कर्नाटक : बीदर चिकित्सा संस्थान में भीड़ ने चिकित्सक पर हमला किया

कर्नाटक : बीदर चिकित्सा संस्थान में भीड़ ने चिकित्सक पर हमला किया
Modified Date: May 22, 2026 / 03:09 pm IST
Published Date: May 22, 2026 3:09 pm IST

बीदर, 22 मई (भाषा) कर्नाटक में यहां बीदर चिकित्सा विज्ञान संस्थान (बीआरआईएमएस) में कुछ लोगों के एक समूह ने बृहस्पतिवार की देर रात एक चिकित्सक पर कथित तौर पर हमला कर दिया जिसके बाद चिकित्साकर्मियों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

पुलिस के अनुसार, तुकाराम भालके मरीजों का इलाज कर रहे थे तभी कुछ युवक वहां पहुंचे और गंभीर रूप से घायल एक मरीज विजय सिंह का इलाज करने के लिए कहने लगे।

पुलिस ने बताया कि ये लोग चाहते थे कि चिकित्सक उसका नाम दर्ज किए बिना ही उसका इलाज करे।

इसने बताया कि जब चिकित्सक ने उन्हें इलाज करने के लिए ओपीडी (बाह्य रोगी विभाग) रजिस्टर में मरीज का नाम दर्ज करने पर जोर दिया, तो लगभग 12 युवकों ने उन पर हमला कर दिया।

पुलिस ने बताया कि अन्य कर्मचारी भालके की मदद के लिए आए और लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन वे उन पर हमला करते रहे।

इस घटना के बाद, आक्रोशित डॉक्टरों ने घटना की निंदा करते हुए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की और वे हड़ताल पर चले गये।

भालके ने बीदर के न्यू टाउन पुलिस थाने में भी शिकायत दर्ज कराई है।

भाषा

देवेंद्र मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में