BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Chhattisgarh Crime News: वन विभाग के नाके में अवैध वसूली का गोरखधंधा.. छत्तीसगढ़ के इस जिले में हर दिन लाखों की कमाई.. IBC24 का सनसनीखेज खुलासा..

IBC24 ने अपने गुप्त कैमरे से इस अवैध गतिविधि का वीडियो बनाया है। फुटेज में साफ दिखा कि चेकपोस्ट पर बेधड़क तरीके से वाहन चालकों से पैसे वसूले जा रहे …

Illegal extortion by forest department in Chhattisgarh

Illegal extortion by forest department in Chhattisgarh

satya prakash
Published: 03 Jan 2025 | 11:23 pmModified: 03 Jan 2025 | 11:23 pm

Illegal extortion by forest department in Chhattisgarh: धमतरी: छत्तीसगढ़ में शहरी क्षेत्रों की कानून-व्यवस्था पर जहां चर्चाएं गर्म हैं, वहीं ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों में अवैध वसूली का खेल बेखौफ जारी है। इस बार मामला वन विभाग से संबंधित है।

Read More: Face To Face Madhya Pradesh: पीथमपुर में मचा घमासान..कैसे हो ‘जहर’ का निपटान? जहरीले कचरे के निपटान पर सियासत करना क्या सही है?

धमतरी जिले में इन दिनों वन विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध वसूली का खुलासा हुआ है। IBC24 की टीम ने इस गोरखधंधे को उजागर किया। बताया जा रहा है कि वन विभाग के चेकपोस्ट पर हर तरह के वाहनों से बिना किसी पावती या रसीद के 20 से 50 रुपये तक की वसूली की जा रही है। खास बात यह है कि ड्राइवरों को भी यह समझ नहीं आता कि उनसे यह रकम क्यों और किस आधार पर ली जा रही है।

कैसे हो रही वसूली?

धमतरी जिले के सीतानदी उदंती बोराई चेकपोस्ट पर यह अवैध वसूली खुलेआम हो रही है। इस मार्ग से हर दिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। ड्राइवरों को जल्दी में होने के कारण न तो रकम की मांग का कारण पूछने का समय मिलता है और न ही वे रसीद की मांग करते हैं। इस स्थिति का फायदा उठाकर चेकपोस्ट पर मौजूद लोग वसूली करने में लगे हुए हैं।

स्टिंग ऑपरेशन से हुआ खुलासा

IBC24 ने अपने गुप्त कैमरे से इस अवैध गतिविधि का वीडियो बनाया है। फुटेज में साफ दिखा कि चेकपोस्ट पर बेधड़क तरीके से वाहन चालकों से पैसे वसूले जा रहे हैं। यह गोरखधंधा केवल पैसे वसूलने तक सीमित नहीं है, बल्कि सरकारी विभाग की छवि पर भी सवाल खड़े करता है।

प्रशासन और कानून पर सवाल

इस घटना ने प्रशासन और कानून-व्यवस्था की पोल खोल दी है। शहरी इलाकों में कानून का पालन कराने की कोशिशें जारी हैं, लेकिन ग्रामीण और जंगल क्षेत्रों में इस तरह की गतिविधियां वन विभाग की साख पर बट्टा लगा रही हैं।

Read More: Five IAS officers transferred: केंद्र में 5 IAS की नई पोस्टिंग.. MP कैडर के फैज अहमद किदवई सिविल एविएशन के DG नियुक्त, देखें अफसरों की नई तैनाती

यह मामला दर्शाता है कि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। देखें Video..

https://youtu.be/wdzGBIGR2Ps?si=t7jXuDv8e7AqPeem

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Illegal extortion by forest department in Chhattisgarh, IBC24 team exposed this scam

शहर की खबरें
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

01 Oct 2026 | 6:57 pm