Dhamtari Crime News: घर के अंदर इस हाल में मिला PWD विभाग का एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, देखकर परिजनों के भी उड़े होश, बुलानी पड़ गई पुलिस
धमतरी के PWD कार्यपालन अभियंता की संदिग्ध मौत ने शहर में हड़कंप मचा दिया। शनिवार सुबह अचेत अवस्था में मिले नेताम को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत की …

- कार्यपालन अभियंता की संदिग्ध मौत।
- पुलिस जांच विभिन्न एंगल से की जा रही।
- मामला और अधिक संवेदनशील हो गया।
Dhamtari Crime News: धमतरी: धमतरी शहर से शनिवार सुबह एक ऐसी घटना सामने आई जिसने आम लोगों से लेकर प्रशासन तक सबको हैरान कर दिया। PWD विभाग में कार्यपालन अभियंता के रूप में पदस्थ संतोष कुमार नेताम अपने ही घर में संदिग्ध परिस्थितियों में अचेत अवस्था में मिले। परिजनों ने उन्हें तुरंत शहर के एक निजी अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक संतोष कुमार नेताम मूलतः भूर्सी डोंगरी के निवासी थे और लंबे समय से धमतरी में पदस्थ थे। सुबह जब परिजनों ने उन्हें बेहोशी की हालत में देखा तो तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। इस अचानक हुई मौत ने पूरे शहर में सन्नाटा और हैरानी का माहौल बना दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस एके पर पहुंची और घर का बारीकी से मुआयना किया और सुराग जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत के सही कारणों का खुलासा हो सके।
फ़िलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं है लेकिन संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस कई संभावित एंगल से जांच कर रही है। घर के भीतर मौजूद स्थिति, मृतक की गतिविधियों और अंतिम समय की परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है। इसके साथ ही सूत्रों के मुताबिक़, मृतक इंजीनियर की पत्नी न्यायिक सेवा में पदस्थ हैं, जिससे मामले की संवेदनशीलता और बढ़ गई है। पुलिस हर पहलू को बेहद गंभीरता से खंगाल रही है।
प्रशासनिक हलकों में भी उठे सवाल
Dhamtari Crime News: इस घटना ने ना केवल आम नागरिकों बल्कि प्रशासनिक क्षेत्र में भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। एक अधिकारी का इस प्रकार अचानक संदिग्ध मौत का शिकार होना कई शंकाओं को जन्म दे रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मौके से जुटाए गए तथ्यों के आधार पर ही आगे की दिशा की जाएगी। फिलहाल पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुँची है और जांच जारी है।
इन्हें भी पढ़ें:
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: संतोष कुमार नेताम को शनिवार सुबह अचेत अवस्था में उनके घर में पाया गया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं, और पुलिस जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
IBC24 Digital देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी और ट्रेंडिंग खबरों की हर अपडेट यहीं पढ़ें।
और भी पढ़ें...Web Title: The PWD department's executive engineer was found in such a state inside his home that his family was shocked and the police had to be called
धमतरी
और भी पढ़ें ›
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm