BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Dhaar ki Bhojashaala : क्या है इस भोजशाला विवाद का इतिहास, ASI के सर्वे के बाद हिन्दू समाज अब चला रहे है यह अभियान

धार : Dhaar ki Bhojashaala धार नगरी की ऐतिहासिक भोजशाला में ASI के सर्वे के बाद इसे हिंदू समाज को सौंपने की मांग उठा रही है।भोज उत्सव समिति द्वारा जिले …

Dhaar kee Bhojashaala : Image Source: IBC 24

Dhaar kee Bhojashaala : Image Source: IBC 24

tikesh Kumar
Published: 21 Jan 2025 | 2:52 pmModified: 21 Jan 2025 | 2:53 pm

धार : Dhaar ki Bhojashaala धार नगरी की ऐतिहासिक भोजशाला में ASI के सर्वे के बाद इसे हिंदू समाज को सौंपने की मांग उठा रही है।भोज उत्सव समिति द्वारा जिले भर मे अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा लोगों को हर मंगलवार को भोजशाला में होने वाले सत्याग्रह में जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। और बसंत पंचमी पर होने वाले आयोजन की तैयारीबी भी कर रही है। समिति का मानना है कि जिले के हर वर्ग तक निचले स्तर पर जाकर भोजशाला के ऐतिहासिक गौरव की गाथा बताया जा रहा है। इसके बाद और भी कई लोग भोजशाला मुक्ति आंदोलन में सत्याग्रह से जुड़ेंगे। साथ ही आगामी 3 फरवरी को बसंत पंचमी का उत्सव भी भव्य रूप से मनाने की तैयारी की जा रही है।

Dhaar ki Bhojashaala आपको बता दें कि भोजशाला की मुक्ति और उसके गौरव की पुनर्स्थापना के लिए 4 फरवरी सन् 1991 प्रति मंगलवार को भोजशाला मे अखंड सत्याग्रह किया जा रहा है। इसमें हनुमान चालीसा का पाठ और मां- वाग्देवी सरस्वती की आराधना की जाती है। समिति की मंशा अनुसार अब इसमें शहर के साथ ही ग्रामीण अंचल के लोगों की सहभागिता बढ़ाने की कवायद की जा रही है। धार जिलेभर में अभियान को लेकर बैठकों का दौर चल रहा है। भोजशाला आंदोलन से जुड़े गोपाल शर्मा और सुमित चौधरी ने बताया की इस अभियान को लेकर तहसील स्तर पर अलग-अलग टोलियां काम कर रही हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म खासकर X पर भी अपनी मांगों को लेकर ट्रेंड करवाने का प्रयास किया जाएगा। जिसके लिए इंटरनेट मीडिया पर सक्रिय स्थानीय लोगों की एक बैठक भी की जाएगी।

Dhaar ki Bhojashaala दरअसल भोजशाला का दूसरा पहलू यह भी है कि यहां पर मुस्लिम पक्ष भी अपना दावा करता है वही हिंदू समाज भोजशाला पर अपना अधिकार जताता है। जिसमें शासन की व्यवस्था अनुसार प्रति मंगलवार हिंदू समाज भोजशाला में हनुमान चालीसा का पाठ और मां वाग्देवी सरस्वती का पूजन और भजन कीर्तन करता है। वहीं प्रति शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय के लोग जुम्मे की नमाज अदा करते हैं। विवाद की स्थिति तब बनती है जब बसंत पंचमी और शुक्रवार एक ही दिन रहता है। ऐसे में प्रशासन के सामने एक बड़ी चुनौती खड़ी हो जाती है। सुरक्षा की दृष्टि से पूरा शहर पुलिस छावनी के रूप में तब्दील हो जाता है। हालांकि भोजशाला की देखरेख और संरक्षण पुरातत्व सर्वेक्षण करता है। यहां आपको यह भी बता दें कि हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस के माध्यम से हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ में याचिका दायर की गई थी। जिसमें भोजशाला पर हिंदू समाज को पूरा अधिकार देने की मांग की गई थी। हाई कोर्ट के आदेश के बाद ही बीते साल 2024 में लगभग 98 दिन तक पुरातात्विक और वैज्ञानिक सर्वेक्षण किया गया था। इसके बाद एएसआई ने सर्वेक्षण रिपोर्ट हाई कोर्ट में प्रस्तुत कर दी है।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: भोजशाला में प्रति मंगलवार को हिंदू समाज द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ, मां वाग्देवी सरस्वती का पूजन और भजन कीर्तन होते हैं, जबकि शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय जुम्मे की नमाज अदा करते हैं।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Dhaar ki Bhojashaala: What is the history of this Bhojashaala controversy...

शहर की खबरें
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

01 Oct 2026 | 6:34 pm