Male Birth Control Pill : कंडोम-नसबंदी का गेम ओवर! पुरुषों के लिए आई रिवर्सेबल बर्थ कंट्रोल तकनीक, अब पूरी तरह उनके हाथ में फैमिली प्लानिंग
पुरुषों के लिए बिना हार्मोन वाली गर्भनिरोधक दवा पर नई रिसर्च ने उम्मीद जगाई है। कॉर्नेल यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों का दावा है कि यह तकनीक अस्थायी और सुरक्षित हो सकती है।
Male Birth Control Pill / Image Source : ALURE
- पुरुषों के लिए नई बिना हार्मोन वाली बर्थ कंट्रोल दवा पर रिसर्च
- दवा बंद करने पर प्रजनन क्षमता फिर से सामान्य
- हार्मोनल तरीकों के साइड इफेक्ट्स से मिल सकती है राहत
नई दिल्ली : Male Birth Control Pill दशकों से गर्भनिरोधक (birth control) की मुख्य जिम्मेदारी महिलाओं पर रही है, क्योंकि पुरुषों के पास कंडोम या नसबंदी जैसे सीमित विकल्प ही मौजूद थे। लेकिन हाल ही में आई एक नई रिसर्च ने इस दिशा में बड़ी उम्मीद जगाई है। अमेरिका की कॉर्नेल यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने एक ऐसी दवा की खोज में सफलता हासिल की है, जो बिना हार्मोन के काम करती है। इस तकनीक की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसका असर पूरी तरह से अस्थायी है, यानी दवा बंद करने के बाद प्रजनन क्षमता फिर से सामान्य हो जाती है।
Male Fertility News दवा रोकने से वापस आ जाएगी प्रजनन क्षमता
वैज्ञानिकों ने अपनी रिसर्च में ‘मियोसिस’ (Meiosis) नाम की एक जैविक प्रोसेस पर ध्यान केंद्रित किया है, जो शरीर में स्पर्म बनने के लिए अनिवार्य होती है। प्रयोग के दौरान एक विशेष कंपाउंड का इस्तेमाल कर चूहों में इस प्रक्रिया को कुछ समय के लिए रोक दिया गया। इसका परिणाम यह हुआ कि स्पर्म का बनना अस्थायी रूप से बंद हो गया। जैसे ही दवा का सेवन रोका गया, चूहों की प्रजनन क्षमता वापस लौट आई और वे स्वस्थ संतान पैदा करने में सक्षम रहे। यह प्रयोग साबित करता है कि भविष्य में पुरुषों के लिए एक सुरक्षित और reversible विकल्प तैयार किया जा सकता है।
हार्मोन्स आधारित तरीके से होते थे साइड इफेक्ट्स
यह खोज इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि अब तक पुरुष गर्भनिरोधक के लिए जितने भी हार्मोन-आधारित तरीके आजमाए गए, उनके कई साइड इफेक्ट्स देखे गए थे। हार्मोनल दवाओं से अक्सर मूड में बदलाव और यौन इच्छा में कमी जैसी समस्याएं होती हैं, जबकि नसबंदी एक स्थायी समाधान है जिसे वापस करना बेहद कठिन होता है। ऐसे में बिना हार्मोन वाली यह तकनीक एक ऐसी बड़ी राहत बन सकती है, जिसमें शरीर के प्राकृतिक हार्मोन से छेड़छाड़ किए बिना अनचाहे गर्भ को रोका जा सकेगा।हालांकि, यह तकनीक अभी अपने शुरुआती चरण में है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- CM Yogi Adityanath News: पाकिस्तान में लोग भूखे मर रहे हैं, मुजफ्फरनगर में सीएम योगी को क्यों आई पड़ोसी देश के लोगों की याद, जानें यहां
- Akhilesh Yadav vs Yogi Adityanath News : नहीं संभल रहा UP तो गद्दी से उतर जाइए’.. इस मामले को लेकर अखिलेश ने मांगा योगी का इस्तीफा, कहा- ये डबल नहीं ट्रबल इंजन की सरकार है
- CM Yogi Adityanath News: अशांति फैलाने वालों से सावधान रहे श्रमिक, नोएडा में कर्मचारियों के बवाल पर सीएम योगी का बड़ा बयान, कहा- सरकार का सहयोग याद रखें

Facebook


