Dindori News: नशे में धुत सरकारी शिक्षक का स्कूल में शर्मनाक करतूत! शराब पीकर क्लास में कर रहा था ये काम, फिर ग्रामीणों ने निकाला धक्के देकर बाहर, वीडियो वायरल
Dindori News: नशे में धुत सरकारी शिक्षक का स्कूल में शर्मनाक करतूत! शराब पीकर क्लास में कर रहा था ये काम, फिर ग्रामीणों ने निकाला धक्के देकर बाहर, वीडियो वायरल

Dindori News, Dindori teacher drunk, Sarsee school incident, drunk teacher India, Madhya Pradesh school scandal, Dindori viral news, government school misconduct, teacher suspended Dindori, teacher caught drunk school, school discipline case, Mehadwani teacher news, tribal department action, drunk in school India, teacher alcohol issue, Dindori education department, Sarsee school controversy
- नशे में धुत शिक्षक ने बच्चों को पढ़ाया
- ग्रामीणों ने स्कूल से बाहर निकाला
- शिक्षक के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
डिंडोरी: Dindori News: आदिवासी बहुल डिंडोरी जिले के मेहदवानी विकासखंड अंतर्गत शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला सरसी में एक शिक्षक द्वारा शराब के नशे में स्कूल पहुँचने का मामला सामने आया है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने इस व्यवहार पर आपत्ति जताते हुए तत्काल संकुल प्राचार्य एवं ग्रामीणों को सूचना दी जिसके बाद नशे में धुत शिक्षक को स्कूल परिसर से बाहर निकाल दिया गया।
Dindori News:प्राप्त जानकारी के अनुसार, विद्यालय में कक्षा 1 से 8 तक कुल 77 छात्र-छात्राएँ अध्ययनरत हैं और यहाँ चार महिला शिक्षिकाएँ कार्यरत हैं। आरोप है कि शिक्षक जानू सिंह धुर्वे अक्सर शराब के नशे में स्कूल आते हैं। आज भी वे शराब पीकर विद्यालय पहुँचे और पहली व दूसरी कक्षा के बच्चों को पढ़ा रहे थे। घटना की सूचना पर ग्रामीणों ने पहुँचकर उन्हें स्कूल से बाहर निकाला। इस संबंध में विद्यालय प्राचार्य आर. के. चंद्रोल ने बताया कि उन्हें दो दिन पूर्व ही प्रधानाध्यापक द्वारा इस व्यवहार की जानकारी दी गई थी जिसके बाद उन्होंने स्वयं निरीक्षण करने का निर्णय लिया।
Dindori News: उन्होंने जनशिक्षक को प्रतिवेदन तैयार करने के निर्देश दिए हैं और मामला जनजातीय कार्य विभाग कार्यालय को भेजा जा रहा है। दोषी पाए जाने पर शिक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद से विद्यालय प्रशासन एवं ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। सभी ने शिक्षक के इस गैर-जिम्मेदाराना और अनुशासनहीन कृत्य की कड़ी निंदा की है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में क्या ठोस कदम उठाता है और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए क्या उपाय किए जाते हैं।
यह भी पढ़ें
- 'ज्यादा होशियारी मत दिखाओ', जनदर्शन में ग्रामीणों पर भड़के कलेक्टर साहब, अब जनता ने उठाई हटाने की मांग, वीडियो वायरल
- पति को छोड़ इंस्टा प्रेमी के झूठ में फंसी महिला, बेटे संग पहुंच गई पाकिस्तान बॉर्डर, फिर जो हुआ वो चौंका देगा
- महिलाओं के गहने उतरवाने वाला गैंग का पर्दाफाश! सड़क किनारे ऐसे करती थीं शिकार, आगरा से आए गैंग पकड़ा गया
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: A1: प्रधानाध्यापक की शिकायत पर संकुल प्राचार्य ने जनशिक्षक को रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं और मामला जनजातीय कार्य विभाग को सौंपा गया है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Dindori News: A drunk government teacher's shameful act in school
डिंडोरी
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता
30 Sept 2026 | 5:05 pm