Jungle Mushroom Poisoning: जंगली पीहरी खाई और बिगड़ गई तबीयत, 8 आदिवासी बीमार, एक महिला की हालत गंभीर
जंगली पीहरी खाई और बिगड़ गई तबीयत, 8 आदिवासी बीमार, एक महिला की हालत गंभीर…Jungle Mushroom Poisoning: Ate wild mushroom

Jungle Mushroom Poisoning | Image Source | IBC24
- जंगली पीहरी खाने से बिगड़ी 8 आदिवासियों की तबीयत,
- डिंडोरी के लालपुर गांव में मचा हड़कंप,
- एक महिला की हालत नाजुक,
डिंडोरी: Jungle Mushroom Poisoning: मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल जिले डिंडोरी के लालपुर गांव में जंगली पिहरी खाने से 8 ग्रामीणों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। यह घटना शुक्रवार की सुबह से दोपहर के बीच की है जब ग्रामीण जंगल से जंगली पिहरी तोड़कर लाए और उसे साग बनाकर खा लिया। कुछ समय बाद सभी की तबीयत एक-एक कर खराब होने लगीऔर कुछ लोग बेहोश हो गए।
Jungle Mushroom Poisoning: स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी बीमारों को नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरखपुर में भर्ती कराया। इनमें से एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे गाड़ासरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां उसका इलाज जारी है।
Jungle Mushroom Poisoning: वही गाड़ासरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के इंचार्ज डॉ चंद्रशेखर टेकाम का कहना है कि परिजनों के बताए अनुसार घटना शुक्रवार की सुबह की है जिसके चलते 8 लोगों की तबियत बिगड़ी है इनमें एक पुरुष बाकी महिलाएं है। सभी का इलाज जारी है। एक महिला की तबीयत ज्यादा नाजुक है। जिसे जिला चिकित्सालय डिंडोरी रिफर किया जा रहा है। जंगली पिहरी एक प्रकार से फंगस हैं और कितनी मात्रा में खाई गई है जांच का विषय है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: जंगली पिहरी एक प्रकार की जंगली फंगस (मशरूम) होती है, जो जंगलों में प्राकृतिक रूप से उगती है। इसकी कुछ किस्में जहरीली हो सकती हैं। बिना पहचान और जानकारी के "जंगली पिहरी" खाना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Jungle Mushroom Poisoning: Ate wild mushroom and health deteriorated, 8 tribals fell ill, one woman's condition is serious
डिंडोरी
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता
30 Sept 2026 | 5:05 pm