Bhilai Kidnapping Case :ऑटो वाले भाई को चाहिए थे इतने लाख रुपए, शिक्षक बहन ने रच डाली ये खतरनाक साजिश, पति के भी उड़ गए होश
भिलाई के कैंप-1 की शिक्षिका राधा साहू का अपहरण मामला 24 घंटे के अंदर पुलिस ने सुलझा दिया। जांच में सामने आया कि अपहरण झूठा था और इसे राधा ने …

Bhilai Kidnapping Case
- 24 घंटे के अंदर पुलिस ने शिक्षिका के अपहरण कांड का पर्दाफाश किया
- गरीबी और लोन का हवाला देकर रची गई थी झूठे अपहरण की कहानी
- पति से 5 लाख रुपये की फिरौती मांगने के लिए बनाया गया था पूरा प्लान
Bhilai Kidnapping Case भिलाई: भिलाई के कैंप-1 की शिक्षिका राधा साहू के अपहरण के मामले में दुर्ग पुलिस ने 24 घंटे के अंदर बड़ा खुलासा किया है। कल जिस शिक्षिका के अपहरण की खबर सामने आई थी, वह अपहरण किसी गुंडा-बदमाश ने नहीं बल्कि उसने खुद ही कराया था। अपने अपहरण की कहानी उसने अपने ही मुंहबोले ऑटोचालक भाई के कहने पर रची थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी इंतखाब आलम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गरीबी का हवाला देकर करता था ईमोशनल ब्लैक्मैल
Bhilai Kidnapping Case दरअसल, यह पूरा मामला इमोशनल ब्लैकमेलिंग का है। राधा जिस ऑटो से स्कूल जाती थी, उसके चालक इंतखाब आलम ने उससे अच्छी बातचीत कर भाई-बहन का रिश्ता कायम कर लिया। वह इमोशनल बातें कर अपनी गरीबी का हवाला देकर राधा से पहले छोटी-छोटी रकम लेता रहा। चालक ने मौका देख राधा से अपने ऊपर चढ़े लोन को उतारने के लिए बड़ी रकम की मांग की, लेकिन राधा के पास उतने पैसे नहीं थे।
लोन उतारने के लिए रची थी पूरी कहानी
Bhilai Kidnapping Case इंतखाब ने उसे भावुक कर उसके अपहरण की झूठी कहानी बनाई और कल यानी शुक्रवार को झूठे अपहरण को अंजाम दिया। वह घर से स्कूल के लिए निकली तो दोनों ने मिलकर झूठी तस्वीर खींचकर पति को भेजी और पाँच लाख रुपये की फिरौती की मांग की। पति मुकेश इस घटना की शिकायत करने पुलिस के पास पहुँचा। पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि अपहरण किसी और ने नहीं बल्कि राधा ने खुद कराया था। फिलहाल आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया गया है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Ambikapur News: BMO डॉ. योगेंद्र पैकरा अचानक हटाए गए, स्वास्थ्य केंद्र में क्या-क्या हुआ, पता चला तो बड़े अधिकारी तक हुए शर्मिंदा, पढ़ें पूरी खबर…
- School Timing Changed: बढ़ती ठंड के चलते इस जिले के स्कूलों का समय बदला, ICSE और CBSE बोर्ड, सभी स्कूलों को करना होगा पालन, जानिए नया शेड्यूल…
- DGP-IGP Conference Raipur: “अगले डीजीपी-आईजीपी सम्मलेन से पहले ही ख़त्म हो जाएगा देश से नक्सलवाद”.. अमित शाह ने रायपुर में किया बड़ा दावा..
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: नहीं, पुलिस जांच में पता चला कि अपहरण की कहानी पूरी तरह फर्जी थी और इसे खुद शिक्षिका ने ऑटोचालक इंतखाब आलम के कहने पर रचा था।
लेखक के बारे में
IBC24 Digital देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी और ट्रेंडिंग खबरों की हर अपडेट यहीं पढ़ें।
और भी पढ़ें...Web Title: Bhilai Kidnapping Case: Teacher’s Fake Abduction Plot Exposed Within 24 Hours
दुर्ग
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 amछत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया
30 Sept 2026 | 3:54 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह
30 Sept 2026 | 3:43 pm
Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत
30 Sept 2026 | 3:14 pmभारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क
30 Sept 2026 | 2:49 pm
Raipur Urkura Railway Station : ट्रेन के सामने कूदने जा रही थी महिला। स्टेशन मास्टर ने ऐसे बचाई जान!
30 Sept 2026 | 2:30 pm