Bhilai Rape Case News : दरिंदे ने 3 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार! रस्सी से बंधे थे हाथ और पैर, झकझोर देगी छत्तीसगढ़ के इस जिले में हुई ये वारदात
भिलाई में 3 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के आरोप ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि बच्ची …

Bhilai Rape Case News
- 3 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का गंभीर आरोप
- चॉकलेट का लालच देकर आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
- पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ
भिलाई: Bhilai Rape Case News छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई के पुरैना क्षेत्र से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। यहाँ एक 3 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। एक नशेड़ी युवक ने चॉकलेट का लालच देकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है, जिससे पूरे इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है। इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँच कर बच्ची को बरामद कर मेडिकल के लिए भेजा, साथ ही आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
चॉकलेट का लालच देकर साथ ले गया था आरोपी
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक नशे का आदी है। उसने बच्ची को चॉकलेट दिलाने का लालच दिया और उसे अपने साथ ले गया और इस वारदात को अंजाम दिया। Purena Village Rape जब बच्ची लंबे समय तक घर नहीं लौटी तब उसकी तलाशी शुरू की गई। तलाशी के दौरान बच्ची NSPCL ग्राउंड के पास मिली, जहाँ उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। इस मंजर को देख ग्रामीण भड़क उठे।
CG Crime News बच्ची को बरामद कर मेडिकल के लिए भेजा
इस पूरे मामले की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुरानी भिलाई पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। बच्ची को रेस्क्यू कर मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। इस घटना के बाद पुरैना गांव के लोगों में भारी गुस्सा है और उन्होंने पुलिस से आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है। मामले पर सीएसपी प्रशांत पैंकरा का कहना है कि आरोपी को पकड़ लिया गया है और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की आधिकारिक पुष्टि की जाएगी।
पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
गौरतलब यह है कि दुर्ग में बच्ची के साथ दुष्कर्म का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी मोहन नगर थाना क्षेत्र में 6 साल की मासूम से रेप और हत्या का मामला सामने आया है, जहाँ कन्या भोजन के लिए घर से निकली बच्ची के साथ उसके ही सगे चाचा ने वारदात को अंजाम दिया था। इतना ही नहीं इसके बाद कुछ दिनों पहले ही एक बच्ची के साथ उसके ही पड़ोसी ने दुष्कर्म कर उसे पिलो कवर में भर के कुएं के पास फेंक दिया था।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Gwalior Child Rape News: मानवता हुई शर्मसार, मासूम जिसे कहती थी चाचा उसी ने बनाया हवस का शिकार, खुलासा होते ही उड़े सबके होश
- SAGE University Indore News : अब इंदौर में बैठकर मिलेगा अमेरिका जैसा एजुकेशन! सेज यूनिवर्सिटी ने विदेशी यूनिवर्सिटी के साथ मिलाया हाथ, जानें छात्रों को क्या होगा फायदा?
- Gwalior Child Rape News: मानवता हुई शर्मसार, मासूम जिसे कहती थी चाचा उसी ने बनाया हवस का शिकार, खुलासा होते ही उड़े सबके होश
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: 3-Year-Old Girl Assault Case in Bhilai Sparks Outrage, Accused Detained
दुर्ग
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm