Gwalior Child Rape News: मानवता हुई शर्मसार, मासूम जिसे कहती थी चाचा उसी ने बनाया हवस का शिकार, खुलासा होते ही उड़े सबके होश
Gwalior Child Rape News: एक 6 साल की मासूम बच्ची के साथ उसके पड़ोसी ने दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है।
Gwalior Child Rape News/Image Credit: IBC24.in
Gwalior Child Rape News: ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के पिछोर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 6 साल की मासूम बच्ची के साथ उसके पड़ोसी ने दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। मासूम जिसे चाचा कहकर पुकारती थी उसी ने भरोसे का कत्ल कर दिया। (Gwalior Child Rape News) पुलिस ने पीड़ित बच्ची के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला?
दअरसल, घटना पिछोर थाना क्षेत्र की है। पीड़ित बच्ची के पिता ने बताया कि, शुक्रवार के दिन उनकी 6 साल की बेटी बुआ के बेटे के साथ घर के बाहर मैदान में खेल रही थी। (Gwalior Child Rape News) जब कुछ देर बाद बड़ी बेटी मासूम बच्ची को लेकर घर लौटी तो बच्ची बदहवास और डरी सहमी हुई थी। पिता के पूछने पर मासूम ने रोते हुए आपबीती सुनाई।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
बच्ची ने बताया कि, पड़ोसी चाचा 20 साल का राहुल कुशवाह उसे खेल दिखाने का लालच देकर अपने साथ पास के एक खाली पड़े मकान में ले गया। जहां आरोपी ने मासूम बच्ची के साथ गलत काम किया। इस बात का पता चलने पर पिता बच्ची को लेकर थाने पहुंचा और आरोपी के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बच्ची के पिता की शिकायत पर आरोपी राहुल कुशवाह के (Gwalior Child Rape News) खिलाफ पास्को एक्ट व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल खाली मकान से साक्ष्य एकत्र किए हैं। वही पुलिस ने आरोपी के घर दबिश देकर उसे घर से गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस अब आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई में जुट गई है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Khalnayak Returns Teaser Out: 33 साल बाद फिर जेल से फरार होगा ‘बल्लू’, खतरनाक लुक में नजर आए संजय दत्त, ‘खलनायक रिटर्न्स’ का टीजर देखें यहां
- Uttarakhand Latest News: राम नगरी में बनेगा धामी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट, 54 हजार वर्ग फीट में बनेगा गेस्ट हाउस, आम श्रद्धालुओं को मिलेगी सस्ती सुविधा
- Punjab Political Crisis: ‘खतरे में पंजाब की भगवंत मान सरकार…20 से अधिक विधायक देने वाले हैं इस्तीफा’ आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने किया बड़ा खुलासा

Facebook


