Bhilai Bus Auction: कंडम हो गई 20 करोड़ की सिटी बसें, महज इतने ही दिन दौड़ पाई थी सड़कों पर, अब नीलामी से सबूत मिटाने की तैयारी में प्रशासन?
भिलाई नगर निगम 20 करोड़ की लागत से खरीदी गई 69 सिटी बसों की 9 जनवरी को ऑनलाइन नीलामी करने जा रहा है। आरोप है कि कोरोना काल में बसों …

Bhilai Bus Auction
- भिलाई नगर निगम 20 करोड़ की 69 सिटी बसों की ऑनलाइन नीलामी 9 जनवरी को करेगा।
- कोरोना काल में खड़ी बसों के इंजन, टायर और अन्य पार्ट्स चोरी होने के आरोप।
- नीलामी के बाद बस घोटाले की आगे जांच की गुंजाइश लगभग खत्म हो जाएगी।
Bhilai Bus Auction भिलाई : छत्तीसगढ़ के भिलाई नगर निगम ने 20 करोड़ की बसों को कौड़ियों के दाम पर बेचने की तैयारी कर ली है। पिछले पांच सालों से कबाड़ बन चुकी 69 सिटी बसों की नीलामी प्रक्रिया 9 जनवरी को दोपहर 12 बजे से ऑनलाइन शुरू होगी। इस नीलामी में केवल रजिस्टर्ड बिडर ही भाग ले सकेंगे। इस प्रक्रिया के साथ ही बसों को कबाड़ बनाने वाले लोगों पर कार्रवाई के न तो कोई सबूत बचेंगे और न ही आगे किसी जांच की गुंजाइश रहेगी।Bhilai Transport News इस नीलामी से निगम की संचित निधि से लगाए गए 10 करोड़ रुपए भी पूरी तरह डूब जाएंगे।
भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ीं 70 बसें
बता दें कि 20 करोड़ की लागत से 70 सिटी बस खरीदकर राज्य शासन ने दुर्ग-भिलाई के लिए सेवा शुरू की थी, जिसमें 10 करोड़ रुपये भिलाई निगम ने दिए थे। Bhilai Bus Parts Theft कोरोना काल में बसों के पहिए थमने के बाद अधिकारियों और संचालन एजेंसी की मिलीभगत से खड़ी बसों के टायर, गियर बॉक्स, इंजन और खिड़की-दरवाजे तक चोरी हो गए। Bhilai Municipal Corporation Scam भ्रष्टाचार का आलम यह था कि 13 नई बसें तो डिपो के बाहर भी नहीं निकली थीं और खड़े-खड़े केवल उनका ढांचा ही बच गया। जब-जब मामला खबरों में आया, अधिकारी एफआईआर और जांच की बात कहकर टालते रहे, लेकिन कभी ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
अधिकारियों का जवाब आज भी गोलमोल
CG Latest News इन 10 सालों में बसों के पार्ट्स चोरी होने को लेकर निगम के अधिकारियों का जवाब आज भी गोलमोल है। कमिश्नर राजीव पांडेय का कहना है कि वैल्वेशन कमेटी की जांच के बाद पाया गया कि ये बसें अब चलने लायक नहीं हैं, इसलिए नीलामी की जा रही है। उन्होंने ठेका एजेंसी की अमानत राशि राजसात करने और पुलिस शिकायत की बात भी कही। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि जब निगम का खजाना पहले से खाली है, तब जनता के टैक्स से बनी 10 करोड़ की संचित निधि को इस तरह क्यों डूबने दिया गया? कल की नीलामी के बाद पुर्जे-पुर्जे बेचकर खाने वाले लोग पूरी तरह निश्चिंत हो जाएंगे।
इन्हें भी पढ़ें:-
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: 9 जनवरी को दोपहर 12 बजे से ऑनलाइन नीलामी प्रक्रिया शुरू होगी।
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Bhilai Municipal Corporation to Auction 69 City Buses Worth ₹20 Crore Amid Corruption Allegations
दुर्ग
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm