BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Bhilai News: भिलाई में ASI पर जानलेवा हमला, सिर पर लगे 8 टांके, एम्स में किए गए भर्ती

Bhilai News: एक ट्रक वाले को उन्होंने रोका तो वह आगे निकला, लेकिन वह वापस आया और ट्रक ड्राइवर ने एएसआई को बुरी तरह पीट दिया। जिसके बाद एएसआई सुशील …

Bhilai News, image source: ibc24

Bhilai News, image source: ibc24

Dr.Anil Shukla
Published: 15 Aug 2025 | 5:30 pmModified: 15 Aug 2025 | 5:53 pm
HIGHLIGHTS
  1. सिर पर 8 टांके लगे
  2. एएसआई को रायपुर के एम्स ले जाया गया
  3. रूट क्लियर करा रहे थे एएसआई पांडेय

भिलाई: Bhilai News, भिलाई में एक एएसआई सुशील पांडेय के साथ एक ट्रक ड्राइवर द्वारा मारपीट की घटना सामने आई है। घटना उस वक्त की है जब गृहमंत्री विजय शर्मा का काफिला गुजरने वाला था और एएसआई पांडेय रूट क्लियर करा रहे थे। इसी वक्त एक ट्रक वाले को उन्होंने रोका तो वह आगे निकला, लेकिन वह वापस आया और ट्रक ड्राइवर ने एएसआई को बुरी तरह पीट दिया। जिसके बाद एएसआई सुशील कुमार पांडे का सिर फट गया।

सिर पर लगे 8 टांके

Bhilai ASI Marpeet News, इसके बाद ड्यूटी पर तैनात दूसरे जवानों ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ा और कुम्हारी थाना लेकर आए। जहां उस पर मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार किया गया। वहीं देर रात ही एएसआई को रायपुर के एम्स ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि उनके सिर पर 8 टांके लगे है। फिलहाल उनकी स्थिति ठीक है।

जशपुर जिले में पुलिस पर हमला

इसक पहले छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया था। जब थाने के अंदर ही फरियादी और पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया। आरोपियों ने इतना ही नहीं, बल्कि अपने पालतू कुत्ते से ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को कटवा दिया था। घटना बगीचा थाने की है और पूरी वारदात थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

बगीचा पुलिस के अनुसार, यह घटना 16 जून की रात करीब 12 बजे की है। दीपक जयसवाल नामक युवक मारपीट की शिकायत लेकर थाने पहुंचा था। उसी समय झारखंड के हजारीबाग जिले के रहने वाले, वर्तमान में बगीचा बस स्टैंड पारा वार्ड नंबर 07 में रह रहे जाकिर हुसैन और उनके परिजन भी थाने आ गए। वहां उन्होंने दीपक और उसके साथियों से हाथापाई शुरू कर दी। ड्यूटी पर मौजूद आरक्षक धनेश्वर राम और एक अन्य पुलिसकर्मी ने जब बीच-बचाव की कोशिश की, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान आरक्षक गिर पड़ा, तभी आरोपियों ने अपने पालतू कुत्ते को इशारा कर उसे पुलिसकर्मी पर हमला करने को उकसाया। कुत्ते ने आरक्षक के पैर में काट लिया, जिससे वह घायल हो गया।

read more; Delhi News: हुमायूं के मकबरे में बड़ा हादसा, कमरे की दीवार ढही, कई लोग मलबे में दबे होने की आशंका

read more: CG News: राजधानी के टाउन हॉल में छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों की गाथा, सीएम साय ने किया छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ 

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: Bhilai News: ASI attacked in Bhilai, got 8 stitches on his head, admitted to AIIMS

शहर की खबरें
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm