CG Nikay Chunav 2025 LIVE : लोकतंत्र की सबसे खूबसूरत तस्वीर, अस्पताल से सीधे मतदान केंद्र पहुंचे 85 वर्षीय बुजुर्ग, डेढ़ महीने से थे भर्ती
लोकतंत्र की सबसे खूबसूरत तस्वीर…CG Nikay Chunav 2025 LIVE: The most beautiful picture of democracy, 85 year old man reached

CG Nikay Chunav 2025 LIVE: Image Source- IBC24
भिलाई : CG Nikay Chunav 2025 LIVE : लोकतंत्र की सबसे खूबसूरत तस्वीर आज कुम्हारी में देखने को मिली, जहां 85 वर्षीय बृजभूषण पांडेय ने मतदान के प्रति अपना अद्भुत समर्पण दिखाया। वे पिछले डेढ़ महीने से अस्पताल में भर्ती थे, लेकिन जैसे ही मतदान का दिन आया, उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग करने की इच्छा जताई।
CG Nikay Chunav 2025 LIVE : उनके बेटे राकेश पांडेय ने पिता की इस जिद को पूरा करने का संकल्प लिया और उन्हें अस्पताल से सीधे मतदान केंद्र लेकर पहुंचे। व्हीलचेयर पर बैठकर पहुंचे बृजभूषण पांडेय ने गर्व के साथ अपना वोट डाला और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी निभाई। मतदान के बाद उन्होंने कहा लोकतंत्र के इस उत्सव में सबको अपनी आहुति देनी चाहिए। हमारा एक-एक वोट बहुत कीमती है और देश के भविष्य को आकार देता है।
CG Nikay Chunav 2025 LIVE : उनकी इस भावना को देखकर वहां मौजूद अन्य मतदाता भी प्रेरित हुए और चुनाव में भागीदारी के महत्व को समझा। यह दृश्य इस बात का प्रतीक है कि लोकतंत्र की ताकत उसके नागरिकों की जागरूकता और समर्पण में निहित होती है। बता दे की छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी है। रायपुर समेत 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका परिषद और 114 नगर पंचायतों में वोट डाले जा रहे हैं। प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में दोपहर 12 बजे तक 35% वोटिंग हुई है। अब 35.1 फ़ीसदी पुरुषों ने मतदान किया है। वहीं महिलाओं का मतदान प्रतिशत 32.48 प्रतिशत है। तृतीय लिंग वर्ग से 7.7 फ़ीसदी मतदाताओं ने मतदान किया है। राजधानी रायपुर की बात करें तो 12 बजे तक 18.40 प्रतिशत मतदान हुआ है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: मतदान लोकतंत्र की नींव है। "हमारा एक-एक वोट कीमती" होता है और देश के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए हर नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: CG Nikay Chunav 2025 LIVE: The most beautiful picture of democracy
दुर्ग
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm