BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Durg Rape-Murder News Update: दुर्ग हत्या-रेप मामले पर कांग्रेस का हल्लाबोल.. बिगड़ी कानून-व्यवस्था को लेकर प्रदेश भर में आज करेंगे प्रदर्शन

कांग्रेस ने इस मामले में सोशल मीडिया में पुलिस और सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए लिखा है कि, ये कैसा न्याय? ये कैसी कार्यवाही?

Durg Rape-Murder News Latest Update

Durg Rape-Murder News Latest Update

satya prakash
Published: 08 Apr 2025 | 7:07 amModified: 08 Apr 2025 | 7:33 am
HIGHLIGHTS
  1. मासूम बच्ची से दुष्कर्म, हत्या से क्षेत्र में तनाव।
  2. आरोपी चाचा गिरफ्तार, कड़ी कार्रवाई का आश्वासन।
  3. कांग्रेस प्रदर्शन करेगी, गृहमंत्री से इस्तीफे की मांग।

Durg Rape-Murder News Latest Update: दुर्ग: जिले में रामनवमी के दिन कन्या पूजन के लिए निकले मासूम के साथ जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया था। 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। इससे पहले मासूम को तड़पाया भी गया था जबकि उसके नाजुक अंगो को नुकसान भी पहुँचाया गया था।

Read More: Grenade attack on Manoranjan Kalia House: पूर्व मंत्री और दिग्गज भाजपा नेता के घर पर ग्रेनेड अटैक, अज्ञात बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

इस रेप और हत्याकांड के बाद दुर्ग में हालत तनावपूर्ण हो गए थे। संदिग्धों के घरों में तोड़फोड़ की गई, उनकी सम्पत्तियों को भी नुकसान पहुँचाया गया। हालांकि पुलिस ने सूझबूझ और सतर्कता दिखाते हुए जाँच शुरू की और आरोपी को धर दबोचा। वारदात को अंजाम देने वाला मासूम का चाचा ही निकला। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और सख्त कार्रवाई का भी आश्वासन दिया है।

Durg Rape-Murder News Latest Update: इस पूरे काण्ड ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ के क़ानून-व्यवस्था और महिलाओं, मासूमों की सुरक्षा पर पर गंभीर साल खड़े कर दिए है। इसे लेकर आज कांग्रेस प्रदेशभर में सरकार के खिलाफ व्यापक प्रदर्शन करेगी और गृहमंत्री के इस्तीफे की भी मांग करेगी। प्रदर्शन को देखते हुए जिलो में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। विपक्षी दल कांग्रेस ने भाजपा की सरकार पर गंभीर आरोप भी लगाए है।

परिजनों की पिटाई

कांग्रेस ने इस मामले में सोशल मीडिया में पुलिस और सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए लिखा है कि, ये कैसा न्याय? ये कैसी कार्यवाही? दुर्ग में कन्याभोज के लिए निकली जिस बच्ची की हत्या और दुराचार हुआ, उसी बच्ची के शोकाकुल महिला परिजनों की पुलिस ने पिटाई कर दी। यहाँ तक की मासूम छोटी बच्ची को भी नहीं छोड़ा और रात को ढाई बजे थाने लेजाकर उसकी पिटाई कर दी और ट्रेन की पटरी पर लिटा देने की धमकी भी दी। प्रशासन अपनी विफलता का गुस्सा निर्दोष महिला परिजनों पर निकाल रहा है। हवा में लाठी चलाने के बजाय भाजपा प्रशासन नशे को प्रोत्साहन देना बंद करे और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करे।"

सीएम विष्णु देव साय ने जताया दुःख

Durg Rape-Muder News Latest Update: पूरे मामले पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख जाहिर करते हुए लिखा कि, दुर्ग जिले के उरला में मासूम बच्ची के साथ हुई अमानवीय घटना की जितनी भर्त्सना की जाए, कम है। यह मानवता को कलंकित करने वाला, सभ्य समाज को गहरा आघात पहुंचाने वाला कृत्य है। ऐसे अपराधियों की समाज में कोई जगह नहीं है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि अपराधियों को समय सीमा के भीतर कड़ी से कड़ी सजा मिले। कुछ संदिग्धों को पुलिस कस्टडी में लेकर पूछताछ हो रही है। अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गए हैं।"

Read Also: Chhattisgarh Political News: दो कांग्रेसी पार्षदों ने बदला खेमा.. भाजपा में हुए शामिल, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह ने ओढ़ाया भगवा गमछा

मुख्यमंत्री ने आगे लिखा कि, "दिवंगत बालिका के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ। ॐ शांति!"

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Durg Rape-Murder News Latest Update, Congress will hold state-wide protest today

शहर की खबरें
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट

Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट

01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति

UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति

01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

01 Oct 2026 | 6:40 am