BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

विमान ईंधन की कीमत 137 रुपये प्रति लीटर हुई, वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर के दाम भी बढ़े

विमान ईंधन की कीमत 137 रुपये प्रति लीटर हुई, वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर के दाम भी बढ़े

विमान ईंधन की कीमत 137 रुपये प्रति लीटर हुई, वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर के दाम भी बढ़े
Bhasha
Published: 01 Oct 2026 | 9:11 amModified: 01 Oct 2026 | 9:11 am

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर (भाषा) अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में बढ़ोतरी के अनुरूप विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमत बृहस्पतिवार से 16 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी गई है और साथ ही 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर के दाम में 62.59 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। सरकारी तेल कंपनियों ने यह जानकारी दी।

तेल कंपनियों के अनुसार, घरेलू विमानन कंपनियों के लिए एटीएफ की कीमत 121 रुपये से बढ़कर 137 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

इससे पहले सितंबर में एटीएफ की कीमत 6.28 रुपये प्रति लीटर यानी 5.46 प्रतिशत बढ़ाई गई थी। अगस्त में भी इसमें पांच रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। विमानन कंपनियों की कुल परिचालन लागत में एटीएफ की हिस्सेदारी 40 प्रतिशत तक होती है। ऐसे में ईंधन की कीमतें विमानन कंपनियों की लागत को प्रभावित करने वाला एक प्रमुख कारक हैं।

विमान ईंधन की कीमत में बढ़ोतरी के साथ ही वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर पर 62.59 रुपये बढ़ाई गई है।

सितंबर में वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर पर 9.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। इससे पहले जुलाई और अगस्त में लगातार दो महीनों में इसकी कीमत क्रमश: 183.50 रुपये और 192 रुपये घटाई गई थी। ये कटौती जून में कीमतों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद की गई थी। उस समय वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति में बाधा और अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊंची कीमतों के कारण वाणिज्यिक एलपीजी महंगी हो गई थी।

फरवरी से जून के बीच 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,373 रुपये बढ़कर 1,740.50 रुपये से 3,113.50 रुपये हो गई थी। इसके बाद जुलाई और अगस्त में इसमें कमी की गई।

ताजा बदलाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में मानक कीमतों में उतार-चढ़ाव और रुपये-डॉलर विनिमय दर के आधार पर किए गए हैं। एटीएफ और एलपीजी की कीमतों की हर महीने की पहली तारीख को समीक्षा की जाती है। स्थानीय करों, जैसे मूल्य वर्धित कर (वैट) के कारण अलग-अलग राज्यों में इनकी कीमतें अलग हो सकती हैं।

घरों में खाना पकाने के लिए इस्तेमाल होने वाले घरेलू एलपीजी की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 942 रुपये ही रहेगी।

पश्चिम एशिया संकट के कारण आपूर्ति प्रभावित होने और अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा कीमतों में तेजी आने के बाद मार्च से जून के बीच घरेलू रसोई गैस की कीमत 89 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाई गई थी।

मई में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 7.50 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। अभी इनके दाम में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।

भाषा गोला शोभना

शोभना

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: विमान ईंधन की कीमत 137 रुपये प्रति लीटर हुई, वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर के दाम भी बढ़े

वीबीएल का दक्षिण अफ्रीकी कंपनी के अधिग्रहण का सौदा ‘मध्यस्थता’ में भेजा गया

वीबीएल का दक्षिण अफ्रीकी कंपनी के अधिग्रहण का सौदा ‘मध्यस्थता’ में भेजा गया

01 Oct 2026 | 5:06 pm
टाटा मोटर्स की यात्री वाहन बिक्री सितंबर में 15 प्रतिशत बढ़कर 70,210 इकाई पर

टाटा मोटर्स की यात्री वाहन बिक्री सितंबर में 15 प्रतिशत बढ़कर 70,210 इकाई पर

01 Oct 2026 | 5:01 pm
एआई से साइबर हमलों की रफ्तार बढ़ी, पर बचाव भी यही करेगा: थेल्स चेयरमैन

एआई से साइबर हमलों की रफ्तार बढ़ी, पर बचाव भी यही करेगा: थेल्स चेयरमैन

01 Oct 2026 | 4:48 pm
शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट, सेंसेक्स 570 अंक टूटा

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट, सेंसेक्स 570 अंक टूटा

01 Oct 2026 | 4:42 pm
सीआईएल की बिजली क्षेत्र को कोयला आपूर्ति सितंबर तिमाही में 11 प्रतिशत बढ़ी

सीआईएल की बिजली क्षेत्र को कोयला आपूर्ति सितंबर तिमाही में 11 प्रतिशत बढ़ी

01 Oct 2026 | 4:41 pm
रुपया 37 पैसे टूटकर 96.31 प्रति डॉलर पर

रुपया 37 पैसे टूटकर 96.31 प्रति डॉलर पर

01 Oct 2026 | 4:37 pm
अब यूपीआई ऐप के जरिये खोल सकेंगे एनपीएस खाता, तीन करोड़ अंशधारकों को जोड़ने का लक्ष्य

अब यूपीआई ऐप के जरिये खोल सकेंगे एनपीएस खाता, तीन करोड़ अंशधारकों को जोड़ने का लक्ष्य

01 Oct 2026 | 4:28 pm
सिक्किम सरकार ने कर्मचारियों का डीए, पेंशनभोगियों का डीआर बढ़ाया

सिक्किम सरकार ने कर्मचारियों का डीए, पेंशनभोगियों का डीआर बढ़ाया

01 Oct 2026 | 4:06 pm