BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

उप्र: महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

उप्र: महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

उप्र: महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज
Bhasha
Published: 01 Oct 2026 | 9:34 amModified: 01 Oct 2026 | 9:34 am

भदोही (उप्र), एक अक्टूबर (भाषा) जिले में एक महिला को उसका आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने और पैसे मांगने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, महिला के भाई की शिकायत पर बुधवार शाम सर्रोई-बनकट इलाके के रहने वाले शिव कुमार दुबे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(3) (जबरन वसूली) और 351(3) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया।

नगर थाने के निरीक्षक शैलेश कुमार राय ने बताया कि आरोपी पिछले कई दिनों से महिला और उसके परिवार को परेशान कर रहा था, बार-बार फोन और संदेश भेज कर पैसे की मांग कर रहा था।

शिकायत के अनुसार, दुबे ने मांग पूरी नहीं होने पर महिला का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर उसे बदनाम करने और जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस ने बताया कि लगातार धमकियों और ब्लैकमेल से महिला मानसिक रूप से परेशान हो गई थी और उसने घर से बाहर निकलना बंद कर दिया था।

राय ने बताया कि पुलिस शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए फोन नंबर और आरोपी द्वारा पैसे मांगने के लिए भेजे गए कथित संदेशों की जांच कर रही है।

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस की एक टीम दुबे के घर गई थी, लेकिन वह कथित तौर पर फरार हो गया। उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

भाषा सं जफर शोभना सुरभि

सुरभि

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: उप्र: महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

People also search for:UP Woman Blackmail
शहर की खबरें
हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:50 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

01 Oct 2026 | 6:36 am
संभल हिंसा का आरोपी अफरोज 20 महीने बाद जेल से रिहा, उच्चतम न्यायालय के फैसले की प्रशंसा की

संभल हिंसा का आरोपी अफरोज 20 महीने बाद जेल से रिहा, उच्चतम न्यायालय के फैसले की प्रशंसा की

01 Oct 2026 | 12:27 am
नीला ड्रम मामला : सौरभ की मां ने बहू और उसके प्रेमी के लिये सजा-ए-मौत की मांग की

नीला ड्रम मामला : सौरभ की मां ने बहू और उसके प्रेमी के लिये सजा-ए-मौत की मांग की

01 Oct 2026 | 12:15 am
जापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

जापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

30 Sept 2026 | 11:53 pm
रक्षा मंत्रालय का ठेका दिलाने के नाम पर 15.69 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

रक्षा मंत्रालय का ठेका दिलाने के नाम पर 15.69 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

30 Sept 2026 | 11:22 pm
मेरठ: पति की हत्या के मामले में महिला और उसके मुंहबोले भांजे को उम्रकैद

मेरठ: पति की हत्या के मामले में महिला और उसके मुंहबोले भांजे को उम्रकैद

30 Sept 2026 | 11:22 pm
टॉफी का लालच देकर आठ वर्षीय बच्ची से आपत्तिजनक कृत्य, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

टॉफी का लालच देकर आठ वर्षीय बच्ची से आपत्तिजनक कृत्य, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

30 Sept 2026 | 10:57 pm