ED Raid Durg: दुर्ग में ईडी को छापे में किसके घर से क्या मिला? कांग्रेस नेताओं और व्यापारियों के इन ठिकानों पर कार्रवाई खत्म
दुर्ग में ईडी को छापे में किसके घर से क्या मिला…ED Raid Durg: What did ED find from whose house during the raid in Durg? Action on
- दुर्ग में ED की कार्रवाई,
- कांग्रेस नेताओं और व्यापारियों के ठिकानों पर छापेमारी,
- सबसे अधिक समय तक जांच राजेंद्र साहू के निवास पर चली,
दुर्ग: EED Raid Durg: दुर्ग में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने हाल ही में कई प्रमुख स्थानों पर दबिश दी। इस कार्रवाई के तहत कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री एवं लोकसभा सांसद कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू, होटल कैम्बियन के मालिक एवं राइस मिलर कमल अग्रवाल, बिल्डर मनोज राजपूत, राइस मिलर विनोद अग्रवाल, भिलाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं वैशाली नगर विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश चंद्राकर, सहेली ज्वेलर्स के मालिक सुनील जैन और स्टाम्प वेंडर संतोष स्वर्णकार के घर और कार्यालयों में छापेमारी की गई।
ED Raid Durg: सबसे अधिक समय तक जांच राजेंद्र साहू और मनोज राजपूत के निवास पर चली। मनोज राजपूत के नेहरू नगर स्थित मकान में सुबह से शाम तक कार्रवाई जारी रही। इसके बाद उनकी लेआउट साइट ऑफिस पर भी रात 10:30 बजे तक जांच चलती रही। जांच के दौरान ED की टीम ने मनोज राजपूत के घर से कंप्यूटर हार्ड डिस्क, मोबाइल और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए। ED ने मनोज राजपूत से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल के साथ संबंधों की जानकारी मांगी। इसके अलावा उनके करोड़ों के घर और बड़े प्रोजेक्ट में लगाई गई राशि का भी विवरण पूछा गया।
ED Raid Durg: कांग्रेस नेता राजेंद्र साहू के निवास पर देर शाम तक जांच जारी रही। जैसे-जैसे शाम ढलती गई, उनके समर्थक और कांग्रेस के अन्य नेता उनके घर के बाहर एकत्रित हो गए। नाराज समर्थकों ने कार्यवाही के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की। आखिरकार देर रात ED की टीम ने अपने साथ कई महत्वपूर्ण दस्तावेज लेकर अपनी जांच समाप्त की।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: ED ने दुर्ग में कांग्रेस नेता राजेंद्र साहू, बिल्डर मनोज राजपूत, राइस मिलर कमल अग्रवाल, मुकेश चंद्राकर, सुनील जैन और संतोष स्वर्णकार के ठिकानों पर दबिश दी थी।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: ED Raid Durg: What did ED find from whose house during the raid in Durg
दुर्ग
और भी पढ़ें ›
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am