BREAKING NEWS
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने की PM मोदी की तारीफ

Bhilai Crime News: पानी की जगह कुएं से मिली लाशें… दो लोगों की लाश मिलने से इलाके में फैली सनसनी, बंधे थे हाथ और पैर, जांच में जुटी पुलिस

Bhilai Crime News: पानी की जगह कुएं से मिली लाशें… दो लोगों की लाश मिलने से इलाके में फैली सनसनी, बंधे थे हाथ और पैर, जांच में जुटी पुलिस

Bhilai Crime News/ Image Credit: IBC24

Bhilai Crime News/ Image Credit: IBC24

Priya Jagat
Published: 22 Jun 2025 | 5:03 pmModified: 22 Jun 2025 | 5:03 pm
HIGHLIGHTS
  1. दो अलग-अलग कुएं से मिली हाथ पैर बंधी दो लाशें।
  2. मृतक महिला की उम्र करीब 35 वर्ष और बच्चे की उम्र 14 वर्ष बताई गई।
  3. पुलिस ने जताई हत्या की आशंका।

भिलाई। Bhilai Crime News:  अमलेश्वर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव खमरिया में रहने वाले बजरंग महिलांग के घर की बाड़ी में बने दो अलग-अलग कुएं से दो शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। जब शव को कुएं से बाहर निकाला गया, तो उनमें से एक शव बच्चे का है तो वहीं दूसरा शव महिला का निकला। वहीं दोनों के हाथ पैर बंधे हुए थे।  महिला की उम्र करीब 35 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। जबकि बच्चे की उम्र 14 वर्ष के आसपास होगी। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

Read More: Amit Shah CG Visit: 'बारिश में भी नक्सलियों को सोने नहीं देंगे'.. रायपुर से अमित शाह का एक बार फिर कड़ा संदेश, माओवादियों से की ये अपील

गांव वालों ने बताया कि, सुबह से कुएं के पास से लगातार बदबू आ रही थी। जिसके बाद उन्होंने झांक कर देखा तो उसमें गठरी में बंधा हुआ कुछ नजर आया। उसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। अमलेश्वर थाना की टीम जब यहां पहुंची तो टीम के होश उड़ गए। जब उसे गठरियों में से दो लोगों की लाश मिली। टीम ने तत्काल अपने आला अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद एसएसपी विजय अग्रवाल, एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर, एसडीओपी पाटन अनूप लकड़ा सहित क्राइम डीएसपी अजय सिंह वहां पहुंचे और फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में शव की गठरी को खुलवाया।

Read More: Gwalior News: अस्पताल के डिलीवरी वार्ड में मिला जहरीला सांप, नवजात बच्चों को लेकर भागी महिलाएं, मचा हड़कंप 

Bhilai Crime News:  इसमें महिला और बच्चे दोनों के हाथ पैर बंधे हुए थे और बाकायदा उन्हें साड़ी में लपेटकर कुएं में डाला गया था। एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि, प्रथम दृष्टिया यह मामला हत्या का लग रहा है और जिस तरह शवों फेंका गया है उससे लगता है कि दोनों का आपस में कुछ ना कुछ संबंध जरूर होगा। फिलहाल फॉरेंसिक टीम की जांच और पुलिस की तफ्तीश के बाद सच्चाई सामने आएंगी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है।

 

 

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: Sensation spread in the area after two bodies were found in a well, police engaged in investigation

शहर की खबरें
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report

Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report

02 Oct 2026 | 8:43 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

02 Oct 2026 | 8:18 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

02 Oct 2026 | 8:00 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

02 Oct 2026 | 7:30 am
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm