Assam CM Oath Ceremony 2026 : सस्पेंस खत्म, असम में फिर होगा ‘हिमंता’ युग! नड्डा ने दूसरी बार सौंप दी सत्ता की चाबी, पीएम मोदी की मौजूदगी में इस दिन होगा राजतिलक

Himanta Biswa Sarma को एक बार फिर भाजपा विधायक दल और एनडीए का नेता चुन लिया गया है। अब वह 12 मई को दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। समारोह में Narendra Modi के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की संभावना है।

Assam CM Oath Ceremony 2026 : सस्पेंस खत्म, असम में फिर होगा ‘हिमंता’ युग! नड्डा ने दूसरी बार सौंप दी सत्ता की चाबी, पीएम मोदी की मौजूदगी में इस दिन होगा राजतिलक

Assam CM Oath Ceremony 2026 / Image Source : X

Modified Date: May 10, 2026 / 01:45 pm IST
Published Date: May 10, 2026 1:42 pm IST
HIGHLIGHTS
  • हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बनेंगे।
  • 12 मई को सुबह 11 बजे गुवाहाटी में होगा भव्य शपथ ग्रहण समारोह।
  • प्रधानमंत्री मोदी और जे.पी. नड्डा समारोह में रहेंगे शामिल।

गुवाहाटी : Himanta Biswa Sarma Assam CM  सोमवार को आए चुनावी नतीजों के बाद पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में नई सरकारों के शपथ ग्रहण के साथ ही अब असम में भी सत्ता की तस्वीर साफ हो गई है। गुवाहाटी में हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक में एक बार फिर डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा पर भरोसा जताया गया है। उन्हें सर्वसम्मति से विधायक दल और एनडीए (NDA) का नेता चुन लिया गया है। इस बड़े फैसले के साथ यह तय हो गया है कि हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के रूप में राज्य की कमान संभालेंगे।

Assam Oath Ceremony 12 May जे.पी. नड्डा ने की नाम की घोषणा

इस महत्वपूर्ण बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी विशेष तौर पर मौजूद रहे। उनकी मौजूदगी में सभी नवनिर्वाचित विधायकों ने एक स्वर में हिमंता के नाम पर मुहर लगाई। बता दें कि 4 मई को आए नतीजों में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 126 में से 82 सीटों पर बंपर जीत हासिल की है, जो बहुमत के आंकड़े (64) से काफी ज्यादा है। अब 12 मई को होने वाले भव्य शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

JP Nadda Assam Visit प्रधानमंत्री मोदी होंगे शामिल

एक तेज-तर्रार छात्र नेता से अपने करियर की शुरुआत करने वाले हिमंता बिस्वा सरमा आज असम की राजनीति के सबसे बड़े नायक बनकर उभरे हैं। 2015 में बीजेपी में शामिल होने के बाद से उन्होंने राज्य में पार्टी को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया है। आपकों बता दें की उनके शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.