Bhabanipur Election Result Trends: कभी ममता तो कभी सुवेंदु.. पल-पल में बदल रहे भवानीपुर के रुझान! एक-दूसरे को दे रहे जबरदस्त टक्कर

Ads

कभी ममता तो कभी सुवेंदु.. पल-पल में बदल रहे भवानीपुर के रुझान! एक-दूसरे को दे रहे जबरदस्त टक्कर, Bhabanipur Election Result Trends

  •  
  • Publish Date - May 4, 2026 / 10:24 AM IST,
    Updated On - May 4, 2026 / 10:24 AM IST

Bhabanipur Election Result Trends. Image Source- IBC24 Archive

Bhabanipur Election Result Trends: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजे आज जारी हो रहे हैं। भवानीपुर विधानसभा सीट पश्चिम बंगाल की हाई प्रोफाइल विधानसभा सीट है। इस सीट से सीएम ममता बनर्जी चुनावी मैदान में हैं। यहीं से विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी भी चुनाव लड़ रहे हैं। भवानीपुर विधानसभा सीट पर काउंटिंग के दौरान कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी आगे हैं। सुवेंदु अधिकारी पीछे चल रहे हैं। अगर नंदीग्राम की बात करें तो BJP के सुवेंदु अधिकारी 3,100 वोटों से आगे चल रहे हैं। चूंकि सुवेंदु अधिकारी दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। एक सीट पर वे आगे हैं तो एक सीट पर पीछे चल रहे हैं।

भवानीपुर विधानसभा सीट का इतिहास

Bhabanipur Election Result Trends: पश्चिम बंगाल की राजनीति में कोलकाता की भवानीपुर विधानसभा सीट (159) ममता बनर्जी के लिए एक अभेद्य किला रही है, जो 1951 से अस्तित्व में है। दक्षिण कोलकाता के हिस्से आने वाली यह हाई प्रोफाइल मुकाबले का केंद्र मानी जाती है। जाता है। ममता बनर्जी ने 2011, 2016 और 2021 (उपचुनाव) में लगातार जीत हासिल की है। बता दें कि 2021 में नंदीग्राम में हार के बाद ममता बनर्जी ने यहां से उप चुनाव लड़ा और 58 हजार से अधिक मतों से रिकॉर्ड अंतर से वापसी की। ममता की इस वापसी टीएमसी के विजेता प्रत्याशी शोभेनदेव चट्टोपध्याय ने इस्तीफा दे दिया था।

2026 के चुनाव का समीकरण

राज्य की सबसे हाई प्रोफाइल भवानीपुर सीट पर इस बार बेहद दिलचस्प मुकाबला है, जहां ममता के विरुद्ध भाजपा की तरफ से उनके पूर्व सहयोगी व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। इस सीट पर पूरे देश की नजर है। भाजपा ने 2019 लोकसभा चुनाव के बाद से शहरी क्षेत्रों में अपनी पैठ बढ़ाई है, जिसका असर इन सीटों पर भी दिख रहा है। 2021 के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव में कोलकाता की कई सीटों पर भाजपा के वोट प्रतिशत में काफी वृद्धि देखी गई। भवानीपुर लंबे समय से एक तरह का ‘मिनी इंडिया’ रहा है, जहां स्थानीय बंगालियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में मारवाड़ी और गुजराती व्यापारी, सिख और जैन परिवार और बड़ी तादाद में मुस्लिम मतदाता रहते हैं। करीब 42 प्रतिशत मतदाता बंगाली हिंदू, 34 प्रतिशत गैर-बंगाली हिंदू और लगभग 24 प्रतिशत मुस्लिम हैं। इसी सामाजिक गणित ने सुवेंदु अधिकारी को ममता को उनके गढ़ में चुनौती देने के लिए प्रेरित किया है।