West Bengal Election Result 2026: बंगाल चौथी बार बनेगी ममता की सरकार या बीजेपी चखेगी सत्ता का स्वाद? आज कड़ी सुरक्षा में होगी वोटों की गिनती, इतने जवान रहेंगे तैनात
West Bengal Election Result 2026: बंगाल चौथी बार बनेगी ममता की सरकार या बीजेपी चखेगी सत्ता का स्वाद? आज कड़ी सुरक्षा में होगी वोटों की गिनती, इतने जवान रहेंगे तैनात
West Bengal Election Result 2026 | Photo Credit: IBC24
- 293 मतगणना स्थल और 459 हॉल तैयार
- तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू
- विजय जुलूस पर पूर्ण प्रतिबंध
नई दिल्ली: West Bengal Election Result 2026 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आज आएंगे। चुनाव परिणाम को लेकर पूरा प्रशासन अलर्ट मोड में है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल ने बताया कि मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में 293 मतगणना स्थल बनाए गए हैं, जहां कुल 459 मतगणना हॉल में वोटों की गिनती होगी। इनमें 129 एकल और 163 दोहरे मतगणना हॉल शामिल हैं।
West Bengal Election Result 2026 मेटियाब्रुज, सप्तग्राम और बिजपुर निर्वाचन क्षेत्रों में मतगणना के 10-10 दौर होंगे। हर हॉल के लिए एक-एक मतगणना (West Bengal Election 2026 Voting Counting) पर्यवेक्षक की तैनाती की गई है, कुल 539 पर्यवेक्षक नियुक्त हैं। मतगणना के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी से बचने के लिए तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। इसमें राज्य पुलिस, सशस्त्र पुलिस और केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है। करीब 200 CAPF जवान भी सुरक्षा में लगाए गए हैं। मतगणना केंद्रों पर मौजूद एजेंटों को पूरी प्रक्रिया खत्म होने तक बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी। यदि बाहर जाना हो, तो उन्हें रिटर्निंग ऑफिसर से अनुमति लेनी होगी।
इस दौरान आज धारा 163 लागू रहेगी। किसी दल या उम्मीदवार को विजय जुलूस निकालने की अनुमति नहीं है। किसी भी कार्यक्रम के लिए पुलिस से (West Bengal Election 2026 Voting Counting) अनुमति लेना अनिवार्य होगा। मतगणना पर्यवेक्षक, सहायक, एजेंट और माइक्रो-ऑब्जर्वर मौजूद रहेंगे। मतगणना स्थल पर उम्मीदवारों और एजेंटों के लिए अलग से निर्धारित घेरा बनाया जाएगा।
बिजली आपूर्ति को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि लोड शेडिंग की कोई समस्या न हो। मनोज अग्रवाल ने कहा, सभी इंतजाम पूरे हो चुके हैं। सुरक्षा के तीन-स्तरीय इंतजाम किए गए हैं. हमारे RO, ARO, काउंटिंग एजेंट और सुपरवाइजर पूरी तरह तैयार हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-
- GT vs PBKS Match Highlights: गुजरात ने रोका पंजाब विजय रथ, शुभमन की सेना ने इतने विकेट से जीता मैच, साई सुदर्शन ने खेली तूफानी पारी
- IPL Match Raipur : छत्तीसगढ़ के ये छात्र फ्री में देख सकेंगे आईपीएल मैच, साय सरकार का बड़ा फैसला
- UP IAS Transfer: बदले गए इन जिलों के कलेक्टर, कई अफसरों के विभागों में बदलाव, एक साथ 38 IAS अफसर इधर से उधर

Facebook


