Five States Assambly Election Result 2026: इस कांग्रेस नेता ने खुलकर की मोदी-शाह के संगठन कौशल की तारीफ.. बंगाल-असम में मिली हार पर नहीं बनाया कोई बहाना, पढ़ें क्या कहा
Shashi Tharoor Praises Modi and Shah: केरल चुनाव जीत के बाद शशि थरूर ने कांग्रेस रणनीति सुधार की बात कही, मोदी-शाह की भी सराहना की।
Shashi Tharoor Praises Modi and Shah || Image- BJP File
- केरल में UDF की बड़ी जीत, कांग्रेस में उत्साह
- शशि थरूर बोले—पार्टी को रणनीति पर आत्ममंथन जरूरी
- मोदी-शाह की चुनावी संगठन क्षमता की सराहना की
तिरुवनंतपुरम: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने हाल ही में चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद पार्टी को अपनी रणनीति पर गंभीर आत्ममंथन करने की जरूरत बताई है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग राज्यों में मिले मिश्रित परिणाम यह संकेत देते हैं कि पार्टी को अपने कामकाज और चुनावी दृष्टिकोण की गहराई से समीक्षा करनी चाहिए। (Shashi Tharoor Praises Modi and Shah) थरूर ने केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) की जीत को सकारात्मक उदाहरण बताया है। बता दें कि, वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के 10 वर्षों के शासन के बाद कांग्रेस की सत्ता में वापसी हुई है। उन्होंने कहा कि यदि केरल में पार्टी सही रणनीति अपनाकर सफल हो सकती है, तो अन्य राज्यों में भी इससे सीख लेकर बेहतर प्रदर्शन किया जा सकता है।
शशि ने की मोदी-शाह के संगठनात्मक क्षमता की सराहना
उन्होंने पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा की सफलता पर टिप्पणी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की चुनावी रणनीति और संगठनात्मक क्षमता की सराहना की। थरूर ने कहा कि भाजपा ने इन राज्यों में पेशेवर ढंग से अभियान चलाया और संसाधनों का प्रभावी उपयोग किया, जिससे उन्हें सफलता मिली। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि राजनीति का संदेश देश को जोड़ने वाला होना चाहिए, न कि विभाजनकारी।
विधानसभा चुनाव परिणामों में भाजपा ने पश्चिम बंगाल में पहली बार सरकार बनाने की दिशा में बढ़त बनाई है, जबकि असम में एनडीए ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की। वहीं, विजय की पार्टी टीवीके ने तमिलनाडु में 108 सीटें जीतकर राजनीतिक समीकरण बदल दिए। केरल में यूडीएफ को प्रचंड जीत मिली, जबकि पुडुचेरी में एनआर कांग्रेस (एएनआरसी) के नेतृत्व वाले गठबंधन ने अपनी स्थिति बरकरार रखी।
क्या शशि थरूर संभालेंगे केरल की कमान?
लम्बे वक़्त के बाद केरल में मिली जीत से कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। कार्यकर्ता सड़कों पर जश्न मना रहे है और एक-दूसरे को बधाई दे रहें हैं। वही इस जीत के साथ ही इस बात पर चर्चा तेज हो गई है कि, केरल में कांग्रेस किस नेता को चीफ मिनिस्टर का ताज सौंपेगी। कांग्रेस केरल में मुख्यमंत्री के चयन को लेकर काफी सतर्कता भी बरतेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि पड़ोसी राज्य कर्नाटक में कांग्रेस पहले ही सीएम पद के लिए बड़े नेताओं के बीच खींचतान से जूझ रही है। (Shashi Tharoor Praises Modi and Shah) राजनीतिक पंडितों का इस मामले में राय स्पष्ट हैं। केरल में कांग्रेस के सबसे बड़े नेता शशि थरूर है और इस बात की पूरी सम्भावना है कि, वह ही राज्य के नए सीएम भी बने। हालाँकि इस पर अंतिम फैसला कांग्रेस आलाक़मान को ही करना हैं।
UDF गठबंधन ने दर्ज की शानदार जीत
कांग्रेस की अगुवाई वाली UDF ने दक्षिण भारतीय राज्य केरल के विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया है। UDF ने एक तरह से वामपंथी दल के आखिरी किले केरल पर भी जीत हासिल कर ली है। कल जारी हुए नतीजों में UDF ने शानदार प्रदर्शन करते हुए UDF ने 98 सीटों पर कब्ज़ा जमाया है, इसमें कांग्रेस की सीट 63 हैं। इसी तरह दुसरे नंबर पर रही LDF ने 39, NDA ने 2 और अन्य को 1 सीट हासिल हुई हैं।

यह भी पढ़ें:-
- उप्र में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, प्रीपेड स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड की तरह करेंगे काम
- महाराष्ट्र विधानपरिषद की सभी 10 सीटों के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गए
- होर्मुज में जहाजों की सुरक्षा कर रहे अमेरिकी पोत पर हमला हुआ, तो ईरान को मिटा दिया जाएगा : ट्रंप
- बिहार में आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 12 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक
- बंगाल चुनाव परिणाम देश के राजनीतिक इतिहास का एक घनघोर ‘काला दिन’ : अखिलेश यादव
- रोहित और रिकेल्टन के तूफान में उड़े सुपर जाइंट्स, मुंबई इंडियन्स छह विकेट से जीता

Facebook


