Arrest Warrant For IAS Officers: गिरफ्तार होंगे प्रदेश के ये दो दिग्गज IAS अधिकारी, हाईकोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट, पूरा मामला जानकर हैरान ही जाएंगे आप

Arrest Warrant For IAS Officers: जबलपुर हाईकोर्ट ने मध्यप्रदेश के 2 आईएएस अधिकारियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

Arrest Warrant For IAS Officers: गिरफ्तार होंगे प्रदेश के ये दो दिग्गज IAS अधिकारी, हाईकोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट, पूरा मामला जानकर हैरान ही जाएंगे आप

Arrest Warrant For IAS Officers/Image Credit: AI

Modified Date: September 15, 2026 / 09:23 pm IST
Published Date: September 15, 2026 9:21 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 2 आईएएस अधिकारियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
  • न्यायालय के आदेश की नाफरमानी के मामले में हाईकोर्ट ने वारंट जारी किया है।
  • दोनों IAS अधिकारियों को 21 सितंबर को हाईकोर्ट में हाज़िर होना होगा।

Arrest Warrant For IAS Officers: जबलपुर: जबलपुर हाईकोर्ट ने मध्यप्रदेश के 2 आईएएस अधिकारियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। न्यायालय के आदेश की नाफरमानी का है जिस पर सख्ती दिखाते हुए हाईकोर्ट ने पूर्व राजस्व सचिव विवेक पोरवाल और सागर के पूर्व कलेक्टर संदीप जी आर के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया है।हाईकोर्ट ने भोपाल पुलिस कमिश्नर और सागर एसपी को ये अरेस्ट वारंट तामील करवाने और दोनों आईएएस अधिकारियों को आगामी 21 सितंबर को जबलपुर हाईकोर्ट में हाज़िर करवाने के निर्देश दिए हैं।

क्या है पूरा मामला?

Arrest Warrant For IAS Officers: दरअसल हाईकोर्ट ने इन दोनों आईएएस अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि, वो सागर के कलेक्टर कार्यालय में काम कर रहीं अनुभाग अधिकारी शीला सेन के नियमितिकरण पर 90 दिनों में विचार कर फैसला लें। 19 मार्च 2025 के इस आदेश का पालन ना होने पर शीला सेन ने हाईकोर्ट में अवमानना याचिका लगाई थी। इस पर अधिकारियों को तलब किए जाने पर सागर कलेक्टर ने तहसीलदार को संपर्क अधिकारी बनाने का पत्र हाईकोर्ट में भेज दिया। इस पर नाराज़गी जताते हुए हाईकोर्ट ने दोनों आईएएस अधिकारियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए हैं और उन्हें अब 21 सितंबर को हाईकोर्ट में हाज़िर होना होगा।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.