Wayanad Poster Against Congress : 102 सीटें जीतने के बाद भी कांग्रेस में भयंकर बवाल! राहुल-प्रियंका के खिलाफ उनके ही गढ़ में लगे पोस्टर, सीएम के नाम की घोषणा के पहली मिली ये बड़ी चेतावनी

केरल में UDF की प्रचंड जीत के बावजूद मुख्यमंत्री पद को लेकर सस्पेंस बरकरार है। कांग्रेस के भीतर तीन बड़े दावेदारों के बीच खींचतान जारी है, जबकि वायनाड में लगे विवादित पोस्टरों ने पार्टी के अंदरूनी तनाव को और बढ़ा दिया है।

Wayanad Poster Against Congress : 102 सीटें जीतने के बाद भी कांग्रेस में भयंकर बवाल! राहुल-प्रियंका के खिलाफ उनके ही गढ़ में लगे पोस्टर, सीएम के नाम की घोषणा के पहली मिली ये बड़ी चेतावनी

Wayanad Poster Against Congress / Image Source : X

Modified Date: May 13, 2026 / 12:51 pm IST
Published Date: May 13, 2026 12:47 pm IST
HIGHLIGHTS
  • केरल में UDF ने 102 सीटों के साथ भारी बहुमत हासिल किया।
  • सीएम पद के लिए वेणुगोपाल, वी डी सतीशन और रमेश चेन्निथला में टक्कर।
  • वायनाड में लगे विवादित पोस्टरों ने कांग्रेस के अंदर घमासान बढ़ाया।

तिरुवनंतपुरम : Kerala Next CM Announcement केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ (UDF) को मिली प्रचंड जीत के बाद, आज बुधवार को राज्य के अगले मुख्यमंत्री के नाम का आधिकारिक ऐलान हो सकता है। चुनाव नतीजे आने के कई दिनों बाद भी सस्पेंस बरकरार रहने से मुख्यमंत्री पद के तीन प्रमुख दावेदारों के सी वेणुगोपाल, वी डी सतीशन और रमेश चेन्निथला के खेमों में बेचैनी बढ़ गई है। इस बीच, वायनाड में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को निशाना बनाकर लगाए गए विवादित पोस्टरों ने कांग्रेस के भीतर मचे आंतरिक घमासान और तनाव को सड़कों पर लाकर खड़ा कर दिया है।

कांग्रेस कमेटी कार्यालय के बहार लगाए गए पोस्टर

मुख्यमंत्री चयन को लेकर दिल्ली में राहुल गांधी लगातार केरल के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठकें कर रहे हैं, ताकि आम सहमति बनाई जा सके। Kerala Congress Politics लेकिन इसी बीच वायनाड जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय के पास अंग्रेजी में लिखे कुछ बेहद तीखे पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें चेतावनी दी गई है कि अगर के सी वेणुगोपाल को मुख्यमंत्री चुना गया, तो केरल की जनता आलाकमान को कभी माफ नहीं करेगी।

Rahul Gandhi Wayanad Posters वेणुगोपाल को राहुल गांधी का ‘बैग ढोने वाला’ बताया

इन पोस्टरों में वेणुगोपाल को राहुल गांधी का ‘बैग ढोने वाला’ बताते हुए लिखा गया है कि ऐसा फैसला होने पर वायनाड कांग्रेस के लिए ‘अगला अमेठी’ बन जाएगा। इतना ही नहीं, पोस्टरों में सीधे राहुल-प्रियंका को चेतावनी देते हुए कहा गया है कि केरल उनके ‘मूर्खतापूर्ण फैसलों’ को बर्दाश्त नहीं करेगा और वे दोबारा इस क्षेत्र से चुनाव नहीं जीत पाएंगे।

Wayanad Poster Against Congress  यूडीएफ ने 102 सीटें जीतकर दो-तिहाई बहुमत हासिल

गौरतलब है कि 140 सदस्यीय केरल विधानसभा चुनाव में यूडीएफ ने 102 सीटें जीतकर दो-तिहाई बहुमत हासिल किया है, जिसमें अकेले कांग्रेस के 63 विधायक हैं। भारी बहुमत के बावजूद 4 मई को नतीजे आने के बाद से ही मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला अटका हुआ है। अब जहाँ एक तरफ आज दोपहर तक हाईकमान द्वारा नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा होने की पूरी संभावना है, वहीं दूसरी तरफ वायनाड में शुरू हुए इस पोस्टर वॉर ने कांग्रेस नेतृत्व के सामने एक नई और बड़ी मुसीबत खड़ी कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.