Tamil Nadu Vijay Oath Ceremony : तमिलनाडु में ‘विजय युग’ का आगाज़! 5 दिनों के सस्पेंस के बाद थलापति का भव्य राजतिलक, इन 9 मंत्रियों के साथ संभाली कमान
तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) प्रमुख Vijay ने आज तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर राज्य की राजनीति में नए युग की शुरुआत कर दी। Rahul Gandhi और Trisha Krishnan समेत कई दिग्गजों की मौजूदगी में नौ मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली।
Tamil Nadu Vijay Oath Ceremony / Image Source : ANI
- आज से तमिलनाडु में शुरू हुआ 'विजय युग', थलापति ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
- राहुल गांधी और त्रिशा कृष्णन की मौजूदगी में 9 मंत्रियों ने भी संभाली जिम्मेदारी।
- 60 साल बाद पहली बार किसी गैर-द्रविड़ दल के हाथ में आई तमिलनाडु की सत्ता।
चेन्नई : Thalapathy Vijay CM Oath सोमवार को आए विधानसभा चुनाव के परिणामों ने सबको चौंका दिया था, जहाँ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी TVK ने आखिरकार पिछले पांच दिनों से जारी अनिश्चितता को खत्म कर दिया है। तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के प्रमुख जोसेफ विजय ने आज राज्य के 9वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर सत्ता की कमान संभाल ली है। चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इनडोर स्टेडियम में आयोजित इस भव्य समारोह में जोसेफ विजय के साथ उनकी कैबिनेट के नौ मंत्रियों ने भी राज्यपाल विश्वनाथ अर्लेकर के सामने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनने के लिए संसद के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, मशहूर अभिनेत्री त्रिशा कृष्णन और राजनीति और सिनेमा जगत के कई अन्य दिग्गज भी मौजूद रहे।
#WATCH चेन्नई |TVK के चीफ सी. जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। pic.twitter.com/JSOXS19TMh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2026
Vijay Cabinet Minister List टीवीके के इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ
आपकों बता दें को मुख्यमंत्री विजय के साथ आज नौ मंत्रियों ने शपथ ली। इस नई टीम में पुराने अनुभवी नेताओं और नए चेहरों को जगह दी गई है। शपथ लेने वाले मंत्रियों में आधव अर्जुन, डॉ. के.जी. अरुणराज, के.ए. सेंगोट्टैयन, पी. वेंकटरमणन, आर. निर्मलकुमार, राजमोहन, डॉ. टी.के. प्रभु और सेल्वी एस. किरुथना शामिल हैं। इन सभी मंत्रियों ने राज्यपाल के सामने अपने पद की जिम्मेदारी संभाली।
TVK नेता पी. वेंकटरमणन, आर. निर्मलकुमार, राजमोहन और डॉ. टीके प्रभु ने तमिलनाडु राज्य के मंत्री के रूप में शपथ ली।
TVK चीफ सी. जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। pic.twitter.com/lWg290OJUq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2026
Tamil Nadu Vijay Oath Ceremony 60 साल का रिकॉर्ड टूटा, गैर-द्रविड़ युग की शुरुआत
आपकों बता दें की पिछले 60 सालों में पहली बार राज्य की कमान किसी गैर-द्रविड़ दल (Non-Dravidian Party) के हाथ में आई है। थलापति विजय ने अन्नाद्रमुक और द्रमुक के दशकों पुराने समीकरण को बदल कर इतिहास रचा है । विजय के साथ उनके मंत्रिमंडल के नौ अन्य मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली।
#WATCH चेन्नई: TVK नेता आधव अर्जुन, डॉ. केजी अरुणराज और केए सेंगोट्टैयन, TVK चीफ सी. जोसेफ विजय के साथ गले मिले, जब उन्होंने तमिलनाडु राज्य के मंत्री के रूप में शपथ ली।
विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। pic.twitter.com/BoVd8Mymfl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2026
Joseph Vijay 9th CM Tamil Nadu 13 मई तक सदन में साबित करना होगा बहुमत
234 सीटों वाली विधानसभा में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी TVK ने द्रमुक के सहयोगियों (VCK और IUML) के समर्थन से 121 विधायकों का जादुई आंकड़ा पार किया। राज्यपाल विश्वनाथ अर्लेकर ने समर्थन पत्र से संतुष्ट होकर विजय को नियुक्त किया है, जिन्हें अब 13 मई तक सदन में अपना बहुमत साबित करना होगा।
ये भी पढ़ें :
- Gwalior Murder News: इस बात से इनकार करना पड़ा भारी, आधा दर्जन बदमाशों ने मिलकर युवक को दी दर्दनाक मौत, इलाके में फैली सनसनी
- D Sudhakar Death News: 66 साल की उम्र में इस कैबिनेट मंत्री का निधन, फेफड़ों के संक्रमण ने ली जान, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर
- Raipur Tonhi Case: टोनही के शक में दंपति की जान लेने की कोशिश! चाकू की नोंक पर करवाया ऐसा काम, राजधानी के इस इलाके में वारदात से हड़कंप

Facebook


