Raipur Tonhi Case: टोनही के शक में दंपति की जान लेने की कोशिश! चाकू की नोंक पर करवाया ऐसा काम, राजधानी के इस इलाके में वारदात से हड़कंप

Raipur Tonhi Case: टोनही के शक में दंपति की जान लेने की कोशिश! चाकू की नोंक पर करवाया ऐसा काम, राजधानी के इस इलाके में वारदात से हड़कंप

Raipur Tonhi Case: टोनही के शक में दंपति की जान लेने की कोशिश! चाकू की नोंक पर करवाया ऐसा काम, राजधानी के इस इलाके में वारदात से हड़कंप

raipur news

Modified Date: May 10, 2026 / 12:16 am IST
Published Date: May 10, 2026 12:16 am IST
HIGHLIGHTS
  • टोनही के शक में दंपति को मारने का प्रयास
  • चाकू की नोंक पर करवाया अनुष्ठान
  • 2 लोगों के खिलाफ FIR हुई दर्ज

Raipur Tonhi Case:  रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से अंधविश्वास और प्रताड़ना का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में टोनही होने के शक में एक दंपति को जान से मारने की कोशिश किए जाने का आरोप लगा है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस ने मामले में दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Raipur black magic torture: टोनही के शक में दंपति को मारने का प्रयास

जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने दंपति पर टोनही होने का आरोप लगाते हुए उन्हें बुरी तरह प्रताड़ित किया। इतना ही नहीं, चाकू की नोंक पर दोनों को जबरन एक अनुष्ठान करवाने का भी आरोप है। पीड़ित दंपति ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें डराया-धमकाया और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। घटना के दौरान दंपति बेहद सहमे हुए थे और किसी तरह वहां से बचकर निकले।

पीड़ितों की शिकायत के बाद पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मारपीट, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब मामला सीधे तौर पर टोनही के शक में प्रताड़ना से जुड़ा है, तो संबंधित कानून के तहत भी कार्रवाई होनी चाहिए थी।

Chhattisgarh superstition crime: मंदिर हसौद थाना इलाके का मामला

पीड़ित दंपति ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें डराया-धमकाया और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। घटना के दौरान दंपति बेहद सहमे हुए थे और किसी तरह वहां से बचकर निकले। फिलहाल मंदिर हसौद थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पीड़ितों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।