BJP Bengal Manifesto: हर महीने महिलाओं को मिलेंगे 3 हजार रुपए, 45 दिन में लागू होगा सातवां वेतन आयोग, पढ़े बीजेपी की घोषणा पत्र में और क्या है खास

BJP Bengal Manifesto: हर महीने महिलाओं को मिलेंगे 3 हजार रुपए, 45 दिन में लागू होगा सातवां वेतन आयोग, पढ़े बीजेपी की घोषणा पत्र में और क्या है खास

BJP Bengal Manifesto: हर महीने महिलाओं को मिलेंगे 3 हजार रुपए, 45 दिन में लागू होगा सातवां वेतन आयोग, पढ़े बीजेपी की घोषणा पत्र में और क्या है खास

BJP Bengal manifesto | Photo Credit: IBC24

Modified Date: April 10, 2026 / 03:05 pm IST
Published Date: April 10, 2026 2:22 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की घोषणा पत्र
  • महिलाओं, युवाओं और किसानों पर फोकस
  • उद्योग, रोजगार और शिक्षा के लिए 100 दिन का रोडमैप

नई दिल्ली: BJP Bengal manifesto 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने को है। जिसको लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने पूरी ताकत झोक दी है। वहीं दूसरी ओर बीजेपी पश्चिम बंगाल में अपनी सरकार बनाने के लिए धुंआ धार चुनाव प्रचार कर रही है। इसी बीच पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर बीजेपी ने आज अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दी है। गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी का चुनावी घोषणापत्र जारी किया। इस घोषणा पत्र के जरिए बीजेपी ने बंगाल में कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार, रोजगार और सरकारी कर्मचारियों जैसे मुद्दों पर अपना रोडमैप पेश किया है। शाह ने बंगाल की महिलाओं लेकर युवाओं और किसानों तक से कई बड़े वादे किए हैं।

BJP Bengal manifesto घोषणा पत्र जारी करते हुए गृह मंत्री शाह ने कहा कि यह संकल्प पत्र बेरोजगार युवाओं और महिलाओं को एक नया मार्ग दिखाएगा। उन्होंने आगे कहा कि बंगाल अब परिवर्तन चाहता है। बंगाल की जनता ने ममता बनर्जी को सत्ता दी थी वह जनता अब डरी हुई है और वह मन से परिवर्तन चाहती है। बीजेपी का संकल्प पत्र निराशा से बाहर निकलने का संकल्प, भय से मुक्ति का संकल्प और महिलाओं की सुरक्षा का संकल्प है। यह संकल्प पत्र बेरोजगारों को नई राह दिखाएगा।

बीजेपी के ‘संकल्प पत्र’ के बड़े वादे

  • बंगाल के पुर्ननिमार्ण का अभियान शुरू करेंगे
  • घुसपैठ पर जीरो टोलेरेंस होगा
  • 3000 रु हर महिला के बैंक खाते में ट्रांसफर
  • बेरोजगार को 3000 का बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा
  • किसानों को हर साल 9 हजार की वित्तीय सहायता
  • 7 वां वेतन आयोग 45 दिन में लागू
  • UCC को लागू करके सभी नागरिकों के लिए कानून सुनिश्चित करेंगे.
  • बंगाल को अग्रणी राज्य बनाने के लिए 100 दिनों में रोडमैप जारी करेंगे
  • चाय बागानों को फिर से खुशहाल बनाएं
  • गेजूट उद्योग के लिए बंगाल में भारत सरकार की योजनाओं को पहुंचाएंगे
  • उद्योगों को बढ़ावा देंगे और स्टार्टअप्स को समर्थन देंगे
  • वंदे मातरम म्यूजियम बनेगा
  • हर मंडल में एक महिला थाना बनाएंगे
  • औद्योगिक राजधानी कोलकाता को बनाऐंगे
  • पुलिस बल में महिलाओं को 33% आरक्षण
  • हर थाने में महिला डेस्क 24 घंटा काम करेगा
  • संदेशखाली मामले की जांच के लिए एक सेवानिवृत्त महिला हाई कोर्ट जज नियुक्त करेंगे
  • मातंगनी हाजरा और रानी रशमोनी बटालियन का निर्माण करेंगे
  • नए रोजगार,स्टार्टअप का जाल
  • कानून व्यवस्था पर श्वेत पत्र तीन श्वेत पत्र लाए जाएंगे
  • दुर्गा बटालियन बनाई जाएगी सरकार धान खरीदेगी
  • उद्योग के लिए 100 दिन का रोड मैप
  • सिंगूर में औद्योगिक पार्क बनेगा
  • 4 नए औद्योगिक टाउनशिप बनेंगे
  • हल्दिया पोर्ट को विकसित किया जाएगा
  • खेल विश्वविद्यालय की स्थापना करेंगे, रोजगार नीति लाएंगे
  • कैंसर अस्पताल बनाएंगे
  • मिड डे मील की क्वालिटी में सुधार करेंगे

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।