Shubhendu Adhikari Oath Ceremony : बंगाल में ‘कमल’ युग का आगाज़! शुभेंदु अधिकारी का ऐतिहासिक राजतिलक, पीएम मोदी की मौजूदगी में इन दिग्गजों ने भी ली शपथ

पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार बनने के साथ शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। कोलकाता में आयोजित भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जे.पी. नड्डा समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

Shubhendu Adhikari Oath Ceremony : बंगाल में ‘कमल’ युग का आगाज़! शुभेंदु अधिकारी का ऐतिहासिक राजतिलक, पीएम मोदी की मौजूदगी में इन दिग्गजों ने भी ली शपथ

Shubhendu Adhikari Oath Ceremony

Modified Date: May 9, 2026 / 12:04 pm IST
Published Date: May 9, 2026 12:04 pm IST

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के बाद आज शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। फायर ब्रिगेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की मौजूदगी में उनका राजतिलक हुआ। पश्चिम बंगाल की राजनीति में नया अध्याय शुरू करते हुए भाजपा ने पहली बार राज्य में सत्ता हासिल की है।

इन विधयकों ने ली शपत

राज्यपाल आरएन रवि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ भाजपा नेताओं की मौजूदगी में ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में शुभेंदु सहित अग्निमित्र पॉल, दिलीप घोष, अशोक कीर्तनिया, क्षुदीराम टुडू , निसिथ प्रमाणिक को मंत्री पद की शपत दिलाई ।

शपथ ग्रहण में दिग्गज नेता मौजूद

ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित इस ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यभर से हजारों पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। इस भव्य समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, अभिनेता एवं भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।

इन्हें भी पढ़ें:

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and storyteller committed to ethical, ground-level, and impact-oriented reporting. A Gold Medalist in Journalism And Mass Communication, I believe in telling stories with accuracy, sensitivity, and purpose. Currently working with IBC24, I specialize in content writing, news production, and modern storytelling bridging facts with human experiences to inform, engage, and inspire audiences..