West Bengal New CM Oath Ceremony : ममता के गढ़ में खिला कमल, आज होगा बंगाल के पहले बीजेपी CM का राजतिलक, पीएम मोदी की मौजूदगी में शुभेंदु अधिकारी लेंगे शपथ

पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार बनने जा रही है और शुभेंदु अधिकारी आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कोलकाता के फायर ब्रिगेड ग्राउंड में होने वाले इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

West Bengal New CM Oath Ceremony : ममता के गढ़ में खिला कमल, आज होगा बंगाल के पहले बीजेपी CM का राजतिलक, पीएम मोदी की मौजूदगी में शुभेंदु अधिकारी लेंगे शपथ

West Bengal New CM Oath Ceremony / Image Source : X

Modified Date: May 9, 2026 / 07:50 am IST
Published Date: May 9, 2026 7:33 am IST
HIGHLIGHTS
  • शुभेंदु अधिकारी आज पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।
  • शपथ ग्रहण समारोह कोलकाता के फायर ब्रिगेड ग्राउंड में सुबह 11 बजे आयोजित
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और कई राज्यों के मुख्यमंत्री समारोह में मौजूद रहेंगे

कोलकाता: West Bengal New CM Oath Ceremony  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के बाद, कल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आधिकारिक रूप से पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया है। कल उन्होंने शुभेंदु अधिकारी के नाम पर बतौर मुख्यमंत्री मुहर लगा दी थी। इसी क्रम में आज शुभेंदु अधिकारी सुबह 11 बजे फायर ब्रिगेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे।

सीएम विष्णु देव साय और सीएम डॉ.मोहन यादव भी होंगे शामिल

कोलकाता में नई भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मुख्यमंत्री डॉ मोहन शामिल होंगे साथ ही कई और राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी शिरकत करेंगे। यह समरोह भाजपा के लिए इसलिए भी खास है क्यूंकि पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार बनाने जा रही है। शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के 9वें और बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

दो बार सिटींग चीफ मिनिस्टर को दे चुके है मात

West Bengal New CM बता दें की करीब 6 साल पहले पश्चिम बंगाल के भाजपा में शुभेंदु अधिकारी की एंट्री ली थी गृह मंत्री अमित शाह   ने खुद उन्हें बीजेपी में शामिल किया था। आज 2026 में शुभेंदु बंगाल में भाजपा का सबसे बड़ा चेहरा बनकर उभरे हैं। शुभेंदु को बंगाल की राजनीति का ‘जायंट किलर’ माना जाता है, क्योंकि उन्होंने लगातार दो बार सिटींग चीफ मिनिस्टरममता बनर्जी को चुनाव में मात दी है । पहले 2021 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने नंदीग्राम सीट से जीत दर्ज की और अब 2026 के चुनावों में भवानीपुर सीट पर भी उन्हें शिकस्त दी।

इन्हें भी पढ़ें:


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.