West Bengal Assembly Election 2026 : अब होगा ममता का राजनीतिक रिटायरमेंट! भवानीपुर सीट से जीतने के बाद सुवेंदु अधिकारी का बड़ा बयान, TMC के भविष्य को लेकर कह दी यह बड़ी बात

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में भवानीपुर से ममता बनर्जी की हार के बाद सुवेंदु अधिकारी ने इसे उनका ‘राजनीतिक रिटायरमेंट’ बताया। BJP ने राज्य में बड़ी जीत का दावा किया है।

West Bengal Assembly Election 2026 : अब होगा ममता का राजनीतिक रिटायरमेंट! भवानीपुर सीट से जीतने के बाद सुवेंदु अधिकारी का बड़ा बयान, TMC के भविष्य को लेकर कह दी यह बड़ी बात

West Bengal Assembly Election 2026

Modified Date: May 5, 2026 / 12:08 am IST
Published Date: May 5, 2026 12:07 am IST
HIGHLIGHTS
  • भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी की करारी हार
  • सुवेंदु अधिकारी ने कहा—‘यह राजनीतिक रिटायरमेंट है’
  • BJP ने TMC के अंत का दावा किया

कोलकाता: West Bengal Assembly Election 2026 2026 के विधानसभा चुनावी नतीजों ने पश्चिम बंगाल की राजनीति को पूरी तरह बदलकर रख दिया है। भवानीपुर विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की करारी हार और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी की धमाकेदार जीत ने राज्य में भाजपा की सरकार बनने का रास्ता साफ कर दिया है। भाजपा नेतृत्व ने इसे न केवल एक चुनावी जीत, बल्कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) के अंत की शुरुआत बताया है।

“TMC विसर्जन की कगार पर”

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने चुनावी नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राज्य में ‘डबल इंजन’ सरकार का आना तय था। उन्होंने कहा, “गंगोत्री से गंगासागर तक डबल इंजन की सरकार, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बनना तय था। हमने पहले ही कहा था कि TMC अब खत्म हो चुकी है। यह सिर्फ सरकार का जाना नहीं है, बल्कि TMC पार्टी आज विसर्जन की कगार पर है।” उन्होंने आगे कहा कि जिस भूमि पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म हुआ, वहीं उनकी विचारधारा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पार्टी की जन्मदात्री (ममता बनर्जी) नंदीग्राम के बाद अब भवानीपुर से भी हार गई हैं।

West Bengal Assembly Election 2026  “यह ममता का राजनीतिक रिटायरमेंट है”

भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी को 15,000 से अधिक वोटों से हराने वाले सुवेंदु अधिकारी ने अपनी जीत का प्रमाण पत्र दिखाते हुए इसे ममता बनर्जी का ‘राजनीतिक रिटायरमेंट’ करार दिया। उन्होंने कहा, “यह बहुत ज़रूरी था। ममता बनर्जी को हराना बहुत ज़रूरी था। यह उनका राजनीति से संन्यास है।”

कैसे मिली बड़ी कामयाबी?

सुवेंदु अधिकारी ने अपनी जीत के पीछे के समीकरणों का खुलासा करते हुए कहा कि उन्हें हर वर्ग का आशीर्वाद मिला है। उन्होंने कहा:हिंदुओं, सिखों, जैनों और बौद्धों ने उन्हें दिल खोलकर वोट दिया। वहीं, गुजरातियों, मारवाड़ियों, पूर्वांचलियों और सिखों ने भी भारी समर्थन दिया।सुवेंदु ने दावा किया कि CPM के मज़बूत समर्थकों ने भी उनका साथ दिया।

West Bengal Assembly Election 2026  गृह मंत्री अमित शाह ने भवानीपुर सीट पर जताई थी चिंता

उन्होंने कहा, “भवानीपुर में CPM के 13,000 वोट थे, जिनमें से कम से कम 10,000 वोट मुझे मिले हैं। मैं उनका भी शुक्रिया अदा करता हूं।”उन्होंने स्पष्ट किया कि गृह मंत्री अमित शाह ने भवानीपुर सीट को लेकर चिंता जताई थी और उन्हें लगातार फोन पर अपडेट दिया गया था। सुवेंदु ने बताया कि वे अब गृह मंत्री को अपनी जीत की विस्तृत जानकारी देने जा रहे हैं।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.