Suvendu Adhikari PA Murder : ‘अभिषेक बनर्जी ने करवाया मर्डर’ सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या के बाद BJP नेताओं ने TMC पर लगाए कई गंभीर आरोप, बोले-‘ममता देना चाहती हैं मैसेज’

पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के बाद हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही। बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद BJP नेताओं ने TMC और अभिषेक बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Suvendu Adhikari PA Murder : ‘अभिषेक बनर्जी ने करवाया मर्डर’ सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या के बाद BJP नेताओं ने TMC पर लगाए कई गंभीर आरोप, बोले-‘ममता देना चाहती हैं मैसेज’

Suvendu Adhikari PA Murder / Image Source ; X / IBC24

Modified Date: May 7, 2026 / 08:33 am IST
Published Date: May 7, 2026 8:33 am IST
HIGHLIGHTS
  • सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की बीच सड़क गोली मारकर हत्या
  • BJP नेता अर्जुन सिंह ने TMC पर लगाया बड़ा आरोप
  • ममता देना चाहती हैं खौफ का मैसेज” - कौस्तव बागची

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के बाद शुरू हुई हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है और ताजा सनसनीखेज वारदात में बीजेपी के कद्दावर नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्र नाथ रथ की मध्यमग्राम में सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह हमला उस समय हुआ जब चंद्र नाथ रथ घर लौट रहे थे, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। इस पूरी घटना के बाद से राज्य में सियासी पारा काफी चढ़ गया है और बीजेपी इस हत्याकांड के लिए सीधे तौर पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर गंभीर आरोप लगा रही है।

” अभिषेक बनर्जी ने यह मर्डर करवाया है’

इस पूरी घटना को बीजेपी नेता अर्जुन सिंह ने एक गहरी राजनीतिक साजिश बताया है। उन्होंने चंद्र नाथ रथ की हत्या का आरोप सीधे तौर पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर लगाया है। उन्होंने कहा की “अभिषेक बनर्जी ने यह मर्डर करवाया है। वे यह मैसेज देना चाहते हैं कि भले ही हम पावर में नहीं हैं, फिर भी हम आप पर भारी हैं। वे बेवकूफ हैं, उन्हें उनका जवाब मिलेगा।”

ममता देना चाहती है मैसेज

बीजेपी नेता कौस्तव बागची ने कहा की , “ममता बनर्जी और उनकी पार्टी के सदस्य इस चुनावी हार से बौखला गए हैं, हताश हो गए हैं। अब वे सुवेंदु अधिकारी को एक मैसेज देना चाहते हैं, असल में यह कहना चाहते हैं ‘देखो हम क्या कर सकते हैं’, ममता 4 और 9 तारीख के बीच इस बफर पीरियड का पूरा फायदा उठाना चाहती हैं। उन्होंने आगे कहा की “मैंने खुद मृतक को देखा, और पहले 3 गोली के घाव देखे। उन्हें कुल पांच गोलियां लगीं।

सुवेंदु अधिकारी के चीफ इलेक्शन एजेंट नहीं है सुरक्षित

सुवेंदु अधिकारी के चीफ इलेक्शन एजेंट, सूर्यनील दास भी सुरक्षित नहीं हैं। उनके पिता को भी धमकियां दी गईं। इस बारे में एक फॉर्मल शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। चंद्रा जैसे लोग, हमारा पूरा ऑफिस स्टाफ असल में हमारे अंगों की तरह काम करते हैं और अगर उन्हें हमसे अलग किया जा रहा है, तो हमें मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। और TMC का ठीक यही मकसद है। राजीव कुमार, ममता बनर्जी, और अभिषेक बनर्जी सभी इस साज़िश में शामिल हैं इसे ऑर्केस्ट्रेट कर रहे हैं। पूरे राज्य में एक तरह की अफ़रा-तफ़री मची हुई है।”

आरोप लगाने से पहले की CBI जांच की मांग

TMC के ट्वीट पर, वे कहते हैं, “जब तक उनके ट्वीट सामने नहीं आए और असल में, उस पल से ठीक पहले हमारी तरफ़ से कोई बयान जारी नहीं किया गया था जिसमें यह आरोप लगाया गया हो कि TMC इस काम के लिए ज़िम्मेदार है। इसलिए, अगर वे किसी के ऐसा आरोप लगाने से पहले ही CBI जांच की मांग कर रहे हैं, तो यह उनके इरादों के बारे में बहुत कुछ बताता है। हम सभी को पूरी उम्मीद है कि चंद्रा की हत्या के लिए ज़िम्मेदार लोगों को कड़ी से कड़ी सज़ा मिले।”

 

मैं सुबह से अपने कार्यकर्ताओं को बचाने की कोशिश कर रहा हूँ

इस पूरे मामले नेता सजल घोष ने कहा, “उसका कोई दुश्मन नहीं था और वह एक खुशमिजाज लड़का था। यह उसके लिए सिर्फ़ इसलिए किस्मत में था क्योंकि उसने सुवेंदु के लिए काम किया। यह बंगाल है 5 गोलियां चलीं। मैं भी सुबह से अपने कार्यकर्ताओं को बचाने की कोशिश कर रहा हूँ।

इन्हें भी पढ़ें :


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and storyteller committed to ethical, ground-level, and impact-oriented reporting. A Gold Medalist in Journalism And Mass Communication, I believe in telling stories with accuracy, sensitivity, and purpose. Currently working with IBC24, I specialize in content writing, news production, and modern storytelling bridging facts with human experiences to inform, engage, and inspire audiences..