West Bengal Election 2026 Phase 2 : हॉट सीट पर आज मुकाबला तेज! दीदी vs दादा की सीधी टक्कर, क्या बदल जाएगा बंगाल का सियासी खेल? करोड़ों वोटर करेंगे फैसला

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए आज 142 सीटों पर मतदान हो रहा है। भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी के बीच सीधा मुकाबला सबसे ज्यादा चर्चा में है।

West Bengal Election 2026 Phase 2 : हॉट सीट पर आज मुकाबला तेज! दीदी vs दादा की सीधी टक्कर, क्या बदल जाएगा बंगाल का सियासी खेल? करोड़ों वोटर करेंगे फैसला

West Bengal Election 2026 Phase 2 / Image Source : IBC24

Modified Date: April 29, 2026 / 07:04 am IST
Published Date: April 29, 2026 7:01 am IST
HIGHLIGHTS
  • दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान, 3.21 करोड़ मतदाता करेंगे वोट
  • भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी बनाम सुवेंदु अधिकारी की सीधी टक्कर
  • 4 मई को आएंगे चुनाव नतीजे, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

कोलकाता : West Bengal Election 2026 Phase 2 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। आज 142 सीटों पर किस्मत का फैसला होगा। पहले चरण में हुई बंपर वोटिंग के बाद आज सबकी नजरें भवानीपुर जैसी हॉट सीट पर टिकी हैं, जहाँ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी आमने-सामने हैं।

3 करोड़ 21 लाख मतदाता करेंगे वोट

आज के चुनाव में करीब 3 करोड़ 21 लाख मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए सुरक्षा के कड़े पहरे लगाए गए हैं, जिसमें केंद्रीय बलों की 2,321 कंपनियां तैनात की गई हैं। कुल 41,001 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

Bhabanipur Election 2026 Today हॉट सीट भवानीपुर में होगी वोटिंग

दूसरे चरण की सबसे हॉट सीट भवानीपुर है, जहाँ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी के बीच सीधा मुकाबला है। गौरतलब है कि पहले चरण की 152 सीटों पर 92.72% रिकॉर्ड वोटिंग हुई थी, जिसे देखते हुए दूसरे चरण में भी भारी मतदान की उम्मीद जताई जा रही है।

4 मई को आएंगे नतीजे

भारी सुरक्षा और कड़े इंतजामों के बीच मतदाता अपनी बारी का इंतज़ार कर रहे हैं। आज की वोटिंग के साथ ही बंगाल की इन 142 सीटों के उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम (EVM) में कैद हो जाएगा। । Bengal Voting Today बंगाल में सत्ता की चाबी किसके हाथ लगेगी, इसका फैसला 4 मई को नतीजों के साथ होगा। भारी सुरक्षा और कड़े पहरे के बीच आज शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.