West Bengal Chunav 2026: बंगाल चुनाव में गाने के जरिए बीजेपी पर किया हमला..अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ इस महिला सांसद का वीडियो, जानें कौन है ये..?
West Bengal Chunav 2026: गाने के जरिए बीजेपी पर किया हमला..अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ इस महिला सांसद का वीडियो, जानें कौन है ये..?
West Bengal Chunav 2026 | Photo Credit: IBC24
- सयोनी घोष का वीडियो वायरल
- गाने के जरिए बीजेपी पर हमला
- गरमाया चुनावी माहौल
कोलकाता: West Bengal Chunav 2026 पश्चिम बंगाल में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने को है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, पहले चरण में 23 अप्रैल और दूसरे चरण में 29 अप्रैल को मतदान (West Bengal Chunav 2026) होगा। चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद अब सभी राजनीतिक पार्टियों धुआंधार चुनाव प्रचार प्रसार कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर नेताओं को आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो चुका है। इसी बीच टीएमसी सांसद और अभिनेत्री सायोनी घोष भी जमकर चुनाव प्रचार कर रही है। इसी बीच सायोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो गाने के जरिए बीजेपी पर जमकर हमला बोली है।
West Bengal Chunav 2026 वीडियो में आप देख सकते हैं कि सयोनी घोष ने एक जनसभा को संबोधित कर रही है। वीडियो में देख सकते हैं कि सयोनी घोष अपने सुरीली आवाज में गाने गाते हुए बीजेपी पर तंज कसती हुई नजर आ रही है। बीजेपी पर तंज कसते हुए उन्होंने अपने वीडियो में कहते हुए नजर आ रहे हैं कि ‘चुनाव से पहले बीजेपी सरकार क्या बोलती है। एक ही बात बोलती है न “वादा करो, नहीं छोड़ोगे तुम मेरा साथ” और चुनाव के बाद क्या हुआ तेरा वादा।’
अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने अपने इस वीडियो में गाना गाने के बाद आगे कहती है कि ‘ये जुमले बाजी की राजनीति नहीं चलेंगी। ये जो जुमला पार्टी है चुनाव के बाद नीम की काटी है उसको हाथ में दे देते हैं।’
पश्चिम बंगाल की दूसरी “ममता” कही जाने वाली सायनी घोष इस वक्त चुनाव प्रचार में छाई हुई हैं। वह अपनी सुरीली आवाज में गाने गाते हुए विपक्षी दलों पर तंज कसती हैं इलेक्शन में “वादा करो, नहीं छोड़ोगे तुम मेरा साथ” से शुरुआत करते हैं और फिर बाद में जनता, “क्या हुआ तेरा वादा” सुनाकर… pic.twitter.com/eBJvbneg5D
— Ilyas (@Ilyas_SK_31) April 13, 2026
इन्हें भी पढ़े:-
- शह मात The Big Debate: बस्तर 2.0 पर जंग जारी.. अब विपक्षी सवालों की बारी, विपक्ष ने सरकार से मांगा जवाब, जल, जंगल बनाम उद्योग पर फिर क्यों उठ रहे सवाल?
- Vande Bharat : नारी शक्ति का वंदन, ‘नमो का नमन’! महिला आरक्षण के लिए सरकार ने बुलाया विशेष सत्र, क्या विपक्षी दल भी करेंगे बिल का समर्थन?
- RR vs SRH: ईशान किशन ने बल्लेबाजी तो प्रफुल्ल और शाकिब ने गेंदबाजी से दिखाया कमाल, राजस्थान के विजयी रथ पर सनराइजर्स ने लगाया ब्रेक, इतने रनों से दी मात

Facebook


