Suvendu Adhikari PA Murder : सुवेंदु के PA के बाद अगला निशाना कौन? चुनावी नतीजों के 48 घंटे बाद हिंसा की आग में जल रहा बंगाल, BJP के नेताओं ने बताया अब किसे है खतरा

पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के बाद हिंसा लगातार बढ़ती जा रही है। सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या के बाद BJP नेताओं ने दावा किया है कि अब पार्टी के कई अन्य नेता और कार्यकर्ता भी निशाने पर हैं।

Suvendu Adhikari PA Murder : सुवेंदु के PA के बाद अगला निशाना कौन? चुनावी नतीजों के 48 घंटे बाद हिंसा की आग में जल रहा बंगाल, BJP के नेताओं ने बताया अब किसे है खतरा

Suvendu Adhikari PA Murder / Image Source : AI GENERATED

Modified Date: May 7, 2026 / 12:33 pm IST
Published Date: May 7, 2026 9:09 am IST
HIGHLIGHTS
  • चुनावी नतीजों के 48 घंटे बाद भी बंगाल में हिंसा जारी
  • सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या
  • BJP नेताओं ने कई कार्यकर्ताओं की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता

कोलकाता : Suvendu Adhikari PA Murder  पश्चिम बंगाल में चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद हिंसा का दौर शुरू हो गया है। बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 208 सीटें जीतकर टीएमसी (TMC) को करारी शिकस्त दी है, लेकिन नतीजों के 48 घंटे बाद सामने आई तस्वीर बेहद डरावनी है। राज्य के कई जिलों में हत्या, गोलीबारी, आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाओं से माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया है। हिंसा की इन घटनाओं में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। सबसे सनसनीखेज मामला मध्यमग्राम से सामने आया, जहां अज्ञात बदमाशों ने बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की बेहद करीब से गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

West Bengal Violence 48 घंटे में हो चुकी हैं 4 हत्याएं

गौरतलब यह है कि पिछले 48 घंटे में 3 बीजेपी और 1 TMC कार्यकर्ता की हत्या हो चुकी है। बीजेपी और टीएमसी दोनों के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल के बशीरहाट दक्षिण विधानसभा में भी बीजेपी कार्यकर्ता रोहित रॉय को गोली मार दी गई है और उनका गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज जारी है।

आगजनी की भी घटनाएं आईं सामने

suvendu adhikari news आपको बता दें कि चुनाव नतीजों के बाद राज्य के कई हिस्सों में हिंसक झड़पें और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई हैं। उग्र भीड़ ने एक जगह लेनिन की मूर्ति को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके अलावा, हावड़ा, आसनसोल, कस्बा, टॉलीगंज, बीरभूम और दक्षिण 24 परगना समेत कई इलाकों में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के दफ्तरों पर हमले हुए। कई स्थानों पर उपद्रवियों ने पार्टी कार्यालयों में आग लगा दी, फर्नीचर तोड़े और झंडे उखाड़ दिए। हिंसा की इन घटनाओं के बीच, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अपने क्षेत्र भवानीपुर में भी एक पार्षद कार्यालय को आग के हवाले कर दिया गया।

चीफ इलेक्शन एजेंट सूर्यनील दास भी नहीं हैं सुरक्षित

आपको बता दें कि सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या के बाद बीजेपी नेता कौस्तव बागची ने अपने बयान में कहा है कि सुवेंदु अधिकारी के चीफ इलेक्शन एजेंट, सूर्यनील दास भी सुरक्षित नहीं हैं। उनके पिता को भी धमकियां दी गईं। कौस्तव बागची के अलावा सजल घोष ने बयान देते हुए बताया कि “मैं भी सुबह से अपने कार्यकर्ताओं को बचाने की कोशिश कर रहा हूँ।”

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.